साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी कोलिन इंग्राम ने लिया संन्यास, 41 साल की उम्र में कहा अलविदा

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी कोलिन इंग्राम ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया. साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने वनडे और टी-20 में प्रतिनिधित्व किया है.

colin ingram

colin ingram/ Image Source: AI

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी कोलिन इंग्राम ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 41 साल की उम्र में उन्होंने आखिरकार संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए वनडे और टी-20 में प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा कोलिन करीब 11 साल से काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे थे. उन्होंने ग्लैमोरगन के लिए कई सालों तक प्रतिनिधित्व किया है.

विज्ञापन

कोलिन इंग्राम का ऐलान

कोलिन इंग्राम इंग्लैंड में आयोजित काउंटी क्रिकेट खेलते थे. उन्होंने ग्लैमोरगन की ओर से करीब 11 साल क्रिकेट खेला. संन्यास के बाद उन्होंने कहा “एक दशक से अधिक समय तक ग्लैमोरगन मेरा घर रहा है, और इस क्लब का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन के सबसे बड़े सौभाग्य में से एक रहा है. मैंने हर पल का आनंद लिया है – जीत, चुनौतियाँ, मित्रताएँ और सोफिया गार्डन्स में सभी से मिला अविश्वसनीय समर्थन. हालांकि मेरे लिए खेल से संन्यास लेने का यह सही समय है, लेकिन मैं क्लब में एक नए तरीके से योगदान देना जारी रखने और उन खिलाड़ियों को विकसित करने में मदद करने के लिए उत्साहित हूं जो ग्लैमोरगन को आगे ले जाएंगे.”

विज्ञापन

कोलिन ने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. हालांकि वह इस खेल से जुड़े रहेंगे. लेकिन वह एक खिलाड़ी के तौर नहीं बल्कि कोच के तौर पर. उन्होंने ग्लैमरगन के लिए काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 में वारविकशायर के खिलाफ मैच के बाद संन्यास का ऐलान किया था. इस मैच में उन्होंने 19 और 5 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने इस सीजन काउंटी चैंपियनशिप में शानदार बल्लेबाजी की और 12 मैचों में 31.40 की औसत के साथ 628 रन बनाए.

विज्ञापन

साल 2010 में कोलिन ने साउथ अफ्रीका के लिए वनडे और टी-20 डेब्यू किया था. उन्होंने आखिरी मैच साल 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था.

साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने 31 वनडे की 29 पारियों में 32.42 की औसत के साथ 843 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक के अलावा 3 अर्धशतक दर्ज हैं. इसके अलावा 9 टी-20आई मैच में उन्होंने 26.25 की औसत के साथ 210 रन बनाए. उन्होंने 1 अर्धशतक अपने नाम किया है.

विज्ञापन

कोलिन इंग्राम ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा वह सीपीएल, साउथ अफ्रीका टी-20, पाकिस्तान सुपर लीग और बिग बैश लीग में भी खेल चुके हैं. आईपीएल 2011 में उन्होंने दिल्ली के लिए 3 मैच में 21 रन बनाए, जबकि आईपीएल 2019 में उन्होंने 184 रन दिल्ली के के लिए बनाए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ