Aidan Markram: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान एडेन मार्करम शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड निकोल डैनियली को 11 साल तक डेट किया और अब अचानक शादी रचा ली है। 22 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। इस नए जोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
एडेन मार्करमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी। मार्करम की पत्नी निकोल ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें यह कपल एक-दूसरे को किस करता दिख आ रहा है। कैप्शन में लिखा- मिस्टर एंड मिसेज।
ग्रे रंग का शूट पहने दिखे मार्करम
बताया जा रहा है कि मार्करम और निकोल ने प्रिटोरिया के एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। जिसमें दोनों के परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। मार्करम ग्रे रंग का शूट पहने दिखे, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं, जबकि निकोल ने सफेद रंग का गाउन पहन रखा है।
एडेन मार्करम का क्रिकेट करियर
एडेन मार्करम के क्रिकेट करियर की बात करें तो इस क्रिकेटर ने साल 2017 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। वह 35 टेस्ट, 50 वनडे और 34 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 36.26 की औसत से 2285 रन बनाये हैं, जिसमें छह शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। मार्करम ने वनडे में 33.48 की औसत से 1440, जबकि टी20 में 150.23 के स्ट्राइक रेट से 966 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
23 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
30 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines