South Africa Squad for ODI World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है। इसकी कप्तानी टेम्बा बावुमा करेंगे। इस टीम में युवा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी का नाम शामिल है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं टीम में केशव महाराज की चोट के बाद वापसी हो गई है।
गेराल्ड ने दो मैच ही खेले हैं
गेराल्ड ने अब तक दो वनडे खेले हैं। इसमें उन्होंने 5 विकेट चटकाए हैं। इसमें वनडे डेब्यू पर 3 विकेट भी शामिल हैं। टीम में रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, रेसी वैन डेर डूसेन और डेविड मिलर जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं। हालांकि स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज डी कॉक ने वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है।
साउथ अफ्रीका के बॉलिंग अटैक को कैगिसो रबाडा संभालेंगे। इसमें एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एनगिडी जैसे स्टार गेंदबाज भी शामिल हैं। भारत की पिचों पर स्पिनर्स की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। साउथ अफ्रीका ने इसके लिए टीम में केशव महाराज और तबरेज शम्सी जैसे स्पिनरों को जगह दी है।
https://twitter.com/ProteasMenCSA/status/1698989565283856422
7 अक्टूबर को होगा पहला मैच
व्हाइट-बॉल के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने इस मौके पर कहा- ”अनुभवी खिलाड़ियों का टीम में होना बहुत अच्छा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे भारत से ट्रॉफी को घर लाने की पूरी कोशिश करेंगे।” दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच 7 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ होगा। इससे पहले टीम अभ्यास मैच खेलेगी। उसे 29 सितंबर को अफगानिस्तान और 2 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना होगा।
दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड कप स्क्वाड:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जैनसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रेसी वैन डेर डूसेन।
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
4 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
4 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
5 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
5 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
6 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
7 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines