Namibia vs South Africa: भारत और नामीबिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 13 सितंबर को विंडहोक में खेला गया. साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. साउथ अफ्रीका की ओर से जॉर्डन हरमन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, गेंदबाजी में ब्योर्न फोर्टुइन ने 4 विकेट लिए. साउथ अफ्रीका ने आसानी के साथ इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
156 रनों पर सिमटी थी नामीबिया
नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.2 ओवर में 156 रन ही बनाए थे. टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. सलामी बल्लेबाज माइकल वैन लिंगेन और अलेक्जेंडर बुसिंग-वोल्शेंक ने निराश किया. दोनों ने क्रमश 2 और 31 रनों की पारी खेली. इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे जान फ्रायलिंक ने 10 गेंदों में 2 रन बनाए. वहीं, लॉरेन स्टीनकम्प ने 36 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली.
इसके बाद गेरहार्ड इरास्मस ने 4 गेंदों में 3 रनों का योगदान दिया, जबकि जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन के बल्ले से 11 गेंदों में 4 रन निकले. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज जेन ग्रीन ने क्रीज पर समय बिताया और 42 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली.
साउथ अफ्रीका की ओर से ब्योर्न फोर्टुइन ने शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर में 33 रन खर्च कर 4 विकेट अपनी झोली में डाले. इसके अलावा क्वेना मफाका ने 5.2 ओवर में 18 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. वहीं, नकाबायोमजी पीटर को भी 2 सफलता मिली.
21.3 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
157 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी साउथ अफ्रीका ने 21.3 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन और कॉनर एस्टरहुइजेन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी निभाई. हरमन ने 59 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा कॉनर एस्टरहुइजेन ने नाबाद 68 गेंदों में 68 रन बना डाले. वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने 2 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाए. इस करह साउथ अफ्रीका ने मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया. नामीबिया की ओर से वाल्डो स्मिथ को ही 1 सफलता मिली. इसके अलावा सभी गेंदबाज बिना विकेट के ही लौटे.
साउथ अफ्रीका का शानदार प्रदर्शन
नामीबिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका टीम में ज्यादातर युवा और नए खिलाड़ियों को मौका मिला था. इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन भी किया. पहला मैच साउथ अफ्रीका ने 99 रनों से जीता था, वहीं, दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने 157 रनों से बाजी मारी थी. वहीं, तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया.
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
4 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
4 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
5 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
5 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
6 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
6 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
7 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines