SA vs NED: धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका की स्थिति नाजुक, एक और बड़े उलटफेर की तरफ बढ़ा मैच

धर्मशाला में अफ्रीका की स्थिति नाजुक नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है नीदरलैंड की टीम जारी सीजन का एक और बड़ा उपलटफेर करने के लिए तैयार है।

South Africa vs Netherlands World Cup 2023

Netherlands Cricket Team

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 15वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफ्रीका की स्थिति बेहद नाजुक नजर आ रही है। अफ्रीकी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 44 रन पर अपने चार बड़े गंवा दिए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ अगर दक्षिण अफ्रीका को जीत हासिल करनी है तो हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर की जोड़ी को अब कमाल दिखाना होगा।

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम को पहला झटका 36 रन के कुल योग पर इन्फॉर्म बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के रूप में लगा। डी कॉक पारी का आगाज करते हुए 22 गेंद में 20 रन बनाकर रूलोफ वैन डेर मर्व का शिकार बने। टीम इस बड़े झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि कैप्टन टेम्बा बावुमा भी आउट हो गए। वह नीदरलैंड के खिलाफ 31 गेंद में 16 रन बनाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका रासी वैन डेर डुसेन के रूप में लगा। डुसेन महज चार रन बनाकर मर्व का दूसरा शिकार बने। चौथे बल्लेबाज के रूप में मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्कराम आउट हुए। मार्कराम आज के मुकाबले में अपनी टीम के लिए महज एक रन का योगदान दे पाए।

विज्ञापन

अफ्रीकी टीम के लिए फिलहाल मैदान में हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर उम्मीद की किरण बनकर मैदान में जमे हुए हैं। क्लासेन 22 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं मिलर ने 19 गेंदों में 16 रन का योगदान दिया है।

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 17.3 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 81 रन है। अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो उसे 25.2 ओवरों में और 165 रन बनाने होंगे। उसके हाथ में छह विकेट शेष हैं।

विज्ञापन

इससे पहले धर्मशाला में आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाने में कामयाब रही। टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 69 गेंद में नाबाद 78 रन की पारी खेली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ