South Africa vs India 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम पहले ही साउथ अफ्रीका से सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर टीम इंडिया पर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। जो इतना आसान नजर नहीं आ रहा है। वजह है केपटाउन में टीम इंडिया का खराब रिकॉर्ड।
30 साल से केपटाउन में नहीं जीती टीम इंडिया
दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया जीत नहीं पाई है। इस मैदान पर टेस्ट मैच जीतने के लिए टीम इंडिया पिछले 30 साल से इंतजार कर रही है। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अपने इस रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी। इस मैदान पर टीम इंडिया ने अपना पहला मैच साल 1993 में खेला था। अब तक टीम इंडिया ने केपटाउन में कुल 6 टेस्ट मैच खेले है। भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज को हारने से बचना चाहेगी।
1. भारत बनाम साउथ अफ्रीका, साल 1993 (ड्रॉ)
2. भारत बनाम साउथ अफ्रीका, साल 1997 (भारत की हार)
3. भारत बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2007 (भारत की हार)
4. भारत बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2011 (ड्रॉ)
5. भारत बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2018 (भारत की हार)
6. भारत बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2022 (भारत की हार)
ये भी पढ़ें:- INDW vs AUSW: कौन हैं श्रेयंका पाटिल? दूसरे वनडे में किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू
टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव
दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक-दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे टेस्ट मैच में प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया जा सकता है जबकि उनकी जगह आवेश खान को टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा केपटाउन टेस्ट में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हो सकती है।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines