South Africa vs India 1st T20 : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है। लगातार बारिश से मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। ये मैच डरबन में खेला जाना था। अब सीरीज का दूसरा मैच 12 दिसंबर को ओवरल के मैदान पर खेला जाएगा।
टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारतीय टीम के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। टी20 सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया जा रहा है। ऐसे में विदेशी धरती पर टी20 क्रिकेट में अपने युवा खिलाड़ियों को परखने का टीम इंडिया के लिए ये काफी अच्छा मौका है।
ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी नहीं सुधरा प्रदर्शन, आयरलैंड ने टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे को हराया
टी20 विश्व कप से पहले भारत के पास बचें महज 5 मैच
बता दें, टी20 विश्व कप 2024 इस बार विदेशी धरती पर खेला जाएगा। इस विश्व कप से पहले भारत को सिर्फ 5 टी20 मैच खेलने का मौका मिलेगा। जिनमे से तीन मैच भारतीय टीम अपनी धरती पर अफगानिस्तान के साथ खेलेगी। जनवरी 2024 में अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर होगी। जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचौं की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
दूसरी तरफ बीसीसीआई भी टी20 विश्व कप से पहले युवा भारतीय टीम बनाना चाहती है। क्योंकि पिछले एक साल से टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली और केएल राहुल तक ने कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अभी तक ये भी साफ नहीं हो पाया है कि टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे भी या नहीं।
शानदार फॉर्म में भारतीय युवा खिलाड़ी
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी काफी अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी इंप्रेस किया। खासकर बल्लेबाजी में भारतीय खिलाडियों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर धोया था। इस सीरीज को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया था।
अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में एक बार फिर से टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी में भी कमाल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
7 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
46 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
50 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines