SA vs CAN T20I World Cup 2026 Highlights: धमाकेदार जीत के साथ साउथ अफ्रीका के सफर का हुआ आगाज, कनाडा को मिली शर्मनाक हार

South Africa vs Canada T20I World Cup Up 2026 Highlights: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 9वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया. साउथ अफ्रीका के सामने कनाडा क्रिकेट टीम की चुनौती थी. कनाडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 213 रन बनाए और कनाडा को 57 रनों से हरा दिया.

canada vs south africa

canada vs south africa

SA vs CAN T20I World Cup Up 2026 Highlights: दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 9वां मुकाबला खेला गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में सभी की नजरें फॉर्म में चल रही साउथ अफ्रीका पर टिकी हुई थी. कनाडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 213 रन बना. जवाब में कनाडा की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 156 रन ही बना सकी और 57 रनों से मुकाबला हार गई.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान एडेन मार्करम ने 32 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 25 रनों की पारी खेली. वहीं रयान रिकेल्टन ने भी 33 रनों की अहम पारी खेली. अंत में अनुभवी फिनिशर डेविड मिलर ने 23 गेंदों में नाबाद 39 रनों की पारी खेली. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 19 गेंदों में नाबाद 34 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए. कनाडा के लिए अंश पटेल ने 3 विकेट अपने नाम किए. कप्तान दिलप्रीत बाजवा को भी 1 विकेट मिला.

विज्ञापन

गेंदबाजों के बाद कनाडा के बल्लेबाज भी हुए फेल 

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा को खराब शुरुआत मिली. कप्तान दिलप्रीत बाजवा अपना खाता नहीं खोल सके. युवराज सामरा ने 12 रन बनाए, तो वहीं निकोलस किर्टन ने 4 रन बनाए. श्रेयस मोव्वा भी 9 रन ही जोड़ सके. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे नवनीत धालीवाल ने 49 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. हर्ष ठाकर ने भी 33 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी कनाडा की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 156 रन ही बना सकी और 57 रनों से मुकाबला हार गई. दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट हासिल किए. मार्को यानसेन ने भी 2 विकेट अपने नाम किए. कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को भी 1-1 विकेट मिला. अफ्रीका को पहले मैच में शानदार जीत मिली है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

South Africa vs Canada Live Score: साउथ अफ्रीका को मिली 57 रनों की बड़ी जीत

साउथ अफ्रीका की टीम ने 213 रन बनाए. जवाब में कनाडा की टीम को सिर्फ 156 रनों पर ही रोक दिया और 57 रनों से ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. नवनीत धालीवाल की 64 रनों की पारी बेकार चली गई. लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट अपने नाम किया.

South Africa vs Canada Live Score: कनाडा को लगा बैक टू बैक झटका

कनाडा की टीम को 18वें ओवर में बैक टू बैक झटका लगा है. मार्को यानसेन ने साद बिन जफर और जसकरन सिंह को पवेलियन भेज दिया. अफ्रीका की टीम बड़ी जीत के बहुत ही करीब नजर आ रही है.

South Africa vs Canada Live Score: नवनीत धालीवाल ने जड़ा पचासा

कनाडा के बल्लेबाज नवनीत धालीवाल ने शानदार बल्लेबाजी करके 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. एक छोर संभाल कर वो लगातार बल्लेबाजी कर रहे हैं. हालांकि दूसरे छोर से उन्हें सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है.

South Africa vs Canada Live Score: कनाडा की आधी टीम लौटी पवेलियन

कनाडा की टीम बहुत बड़े मुश्किल में फंस गई है. हर्ष ठाकर 33 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने हैं. कनाडा की टीम को अब बचे हुए 30 गेंदों में 94 रनों की जरूरत है. फिलहाल ऐसा कर पाना बहुत ही मुश्किल लग रहा है.

South Africa vs Canada Live Score: मैच में आगे निकली साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका की टीम मैच में बहुत आगे निकल गई है. 11 ओवरों में टीम सिर्फ 84 रन ही बना सकी है. जबकि उन्हें 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करना है. अफ्रीका के गेंदबाज रन नहीं लुटा रहे हैं.

South Africa vs Canada Live Score: पावरप्ले में कनाडा को लगा चौथा झटका

कनाडा की टीम को पावरप्ले में ही चौथा झटका लगा है. श्रेयस मोव्वा 9 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने हैं. अफ्रीका गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण कनाडा लगभग-लगभग मैच से बाहर हो गई है.

South Africa vs Canada Live Score: कनाडा की बढ़ गई मुश्किलें

कनाडा की टीम ने पहले 3 ओवरों में ही तीन विकेट गंवा दिए हैं. तीनों ही विकेट लुंगी एनगिडी ने हासिल किए हैं. निकोलस किर्टन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गई हैं. जिसके कारण ही साउथ अफ्रीका की पकड़ मैच में बहुत मजबूत हो गई है.

South Africa vs Canada Live Score: कनाडा को लगा दूसरा झटका

कनाडा की टीम ने पावरप्ले में ही दूसरा विकेट गंवा दिया है. सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा 12 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने हैं. दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवाने के बाद कनाडा मुश्किल में आ गई है.

South Africa vs Canada Live Score: कनाडा की हुई खराब शुरुआत

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. पहली ही गेंद पर लुंगी एनगिडी ने कप्तान दिलप्रीत बाजवा को पवेलियन भेज दिया है.

South Africa vs Canada Live Score: कनाडा को मिला 214 रनों का लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 213 रन बनाए. एडेन मार्करम की शानदार पारी के बाद डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अंत में अहम पारियां खेली. कनाडा के लिए अंश पटेल ने 3 विकेट झटके.

South Africa vs Canada Live Score: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने किया कमबैक

दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही मैच में दक्षिण अफ्रीका टीम का कमबैक हो गया. जिसके कारण ही कनाडा टीम के गेंदबाज दबाव में आ गए.

South Africa vs Canada Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा बैक टू बैक झटका

दक्षिण अफ्रीका की टीम को बैक टू बैक झटका लगा है. रयान रिकेल्टन के बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी 6 रन बनाकर अंश पटेल का शिकार बने हैं. अंश ने शानदार गेंदबाजी करके 4 में से 3 विकेट अपने नाम किए हैं.

South Africa vs Canada Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका की टीम को रयान रिकेल्टन के रुप में तीसरा झटका लगा है. रिकेल्टन 33 रन बनाकर अंश पटेल का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही अब रनों की गति भी धीमी पड़ रही है.

South Africa vs Canada Live Score: कप्तान एडेन मार्करम लौटे पवेलियन

कप्तान एडेन मार्करम अर्धशतक जड़ने के बाद 59 रनों के स्कोर पर अंश पटेल का शिकार बने हैं. डिलोन हेलीगर ने सुपरमैन बनकर शानदार कैच पकड़ा है. जिसके कारण ही कनाडा टीम की उम्मीदें जगी हैं.

South Africa vs Canada Live Score: एडेन मार्करम ने जड़ा शानदार अर्धशतक

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है. जिसके कारण ही मैच में साउथ अफ्रीका की टीम आगे निकल गई है.

South Africa vs Canada Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहला झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 25 रन बनाकर दिलप्रीत बाजवा का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही कप्तान एडेन मार्करम पर जिम्मेदारी बढ़ गई है.

South Africa vs Canada Live Score: दक्षिण अफ्रीका को मिली अच्छी शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका की टीम को शानदार शुरुआत मिली है. अफ्रीका की टीम ने 5 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 54 रन बनाए हैं. एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक दोनों ही तूफानी अंदाज में खेल रहे हैं.

South Africa vs Canada Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी हुई शुरू

टॉस हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है. जहां पर एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं कनाडा के लिए पहला ओवर कलीम साना कर रहे हैं.

South Africa vs Canada Live Score: कनाडा टीम की प्लेइंग 11

युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलोन हेलीगर, कलीम सना, अंश पटेल.

South Africa vs Canada Live Score: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

South Africa vs Canada Live Score: कनाडा ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

कनाडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है. जिसके कारण ही कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने अफ्रीका के खिलाफ ये बड़ा फैसला किया है.

South Africa vs Canada Live Score: जीत के साथ आगाज करने उतरेगी साउथ अफ्रीका

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खिताब से कुछ दूर रह गई दक्षिण अफ्रीका अब इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन करना चाहेगी. जिसकी शुरुआत वो आज कनाडा के खिलाफ मुकाबले में करने के लिए उतरेगी. अफ्रीका की टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ