World Cup 2023: विश्व कप 2023 से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कमाल कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी चारों तरफ चर्चा है। इस स्टार बल्लेबाज ने पूरी टीम की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई और आखिर तक लड़ते रहे। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 142 गेंदों का सामना किया और 114 रन बनाए। जब वह मैदान से वापस वापस लौते तो सभी उन्हें सलाम किया। टीम के साथियों और स्टॉफ ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।
दरअसल, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बैटिंग करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम को पहला झटका क्विंटन डी कॉक के रूप में लगा जब वह 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 33 रनों पर दूसरा विकेट गिरा। फिर 70 रनों पर तीसरा विकेट गिरा। एक तरफ से विकेट गिरते गए, लेकिन कप्तान बावुमा ने क्रीज पर अंगद की तरह पैर जमाया और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1699798386055258219?s=20
वन मेन ऑर्मी बने बावुमा
एक वक्त साउथ अफ्रीका ने 168 रनों पर अपने टॉप ऑर्डर के 7 विकेट खो दिए थे। लग रहा था कि टीम 200 रनों तक भी नहीं पहुंचेगी, लेकिन बावुमा ने कुछ और ही ठान रखा था। तेम्बा बावुमा ने वन मेन आर्मी स्टाइल में बैटिंग की और टीम को 222 रनों तक पहुंचा दिया। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 14 चौके और 1 तूफानी सिक्स लगाया। पहले तो वह संघर्ष करते दिखे, लेकिन आखिर के कुछ ओवरों में उन्होंने तूफानी बैटिंग की। 49वें ओवर में उन्होंने 15 रन बटोरे। इससे पहले 48वें ओवर में 11 रन बनाए थे।
https://twitter.com/ICC/status/1699799522459943153?s=20
ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों ने भी किया सलाम
जब बावुमा शतकीय पारी खेलकर लौट रहे थे तब विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ने उनसे हाथ मिलाया और इस पारी को सलाम किया। मुकाबले में बावुमा के एक खराब कॉल के कारण रासी को रन आउट के रूप में अपना विकेट गंवाना पड़ा था, इसके बाद बावुमा ने पारी को संभाला और वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना ऑस्ट्रेलिया ने तो कतई नहीं की होगी।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने 49 ओवर खेले और 222 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान बावुमा ने सबसे ज्यादा 114 रन बनाए। उनके बाद मार्को जेनसन ने 32 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा एडिन मार्क्रम ने 19 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 14 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोस हेजलवुड ने 10 ओवर में 41 रन देकर 3 शिकार किए। मार्कस स्टोइनिस ने 6 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट निकाले। इसके अलावा बाकी और 4 गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला।
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
41 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
44 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
59 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines