South Africa Test Squad: बांग्लादेश क्रिकेट टीम नवंबर में साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली है. इस दौरे पर दोनों देशों के बीच तीनों फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी. दो मैचों की इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. चोट से उबरने के बाद टोनी डी जोरजी और तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की वापसी हुई है. वहीं, जुबैर हम्जा को भी टेस्ट टीम में जगह दी गई है.
टोनी डी जोरजी और जुबैर हम्जा की हुई वापसी
साउथ अफ्रीका की टीम में सबसे खास नाम टोनी डी जोरजी का है. 29 वर्षीय बल्लेबाज सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. चोट की वजह से उन्हें काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा. अब पूरी तरह फिट होने के बाद उन्हें टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है. वह डेविड बेडिंगहम की जगह टीम का हिस्सा बने हैं.
इसके अलावा जुबैर हम्जा को भी अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है. दूसरी ओर, विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेन को इस बार चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में उन्हें एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला था. उनकी जगह मैथ्यू ब्रीट्जके को दूसरे विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर चुना गया है. वहीं, रेयान रिकेलटन विकेट के पीछे मुख्य जिम्मेदारी संभालेंगे.
एनरिक नॉर्खिया की भी टेस्ट टीम में वापसी
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए एनरिक नॉर्खिया की वापसी बड़ी राहत है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केवल एक मुकाबला खेल सके थे. इसके बाद ग्रोइन इंजरी के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था. अब मेडिकल और फिटनेस अपडेट के बाद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध घोषित किया गया है.
15 खिलाड़ियों की टीम में जगह नहीं बना पाने वालों में सेनुरन मुथुसामी, डेविड बेडिंगहम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन और गेराल्ड कोएत्जी शामिल हैं. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने उनके नाम पर विचार नहीं किया.
15 नवंबर से शुरू होगा पहला टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतने के बाद साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को नौ दिन का आराम मिला है. इसके बाद टीम जोहान्सबर्ग में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करेगी.
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वाड
टेम्बा बावुमा, मार्केस एकरमैन, एडेन मार्करम, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसन, वियान मुल्डर, रेयान रिकेलटन, मैथ्यू ब्रीट्जके, साइमन हार्मर, एनरिक नॉर्खिया, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, टोनी डी जोरजी, ज़ुबैर हम्जा
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
45 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines