IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी-20 क्रिकेट में रंग जमाने के बाद टीम इंडिया अब स्वदेश लौट चुकी है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका से भिड़ना है. बतौर कप्तान गिल घरेलू सरजमीं पर पहले टेस्ट में फुल नंबर से पास हुए थे और टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-0 से रौंद डाला था. हालांकि, कैप्टन गिल और भारतीय टीम का असली टेस्ट अब प्रोटियाज टीम के खिलाफ होगा. क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका की टीम भारत पर हावी रही है.
साउथ अफ्रीका रही है हावी
टेस्ट क्रिकेट में अगर भारत और साउथ अफ्रीका के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए, तो यहां प्रोटियाज टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 18 में जीत साउथ अफ्रीका के हाथ लगी है, जबकि 16 मैचों में मैदान टीम इंडिया ने मारा है. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2019-20 में अपनी ही सरजमीं पर जीती थी.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए इस खिलाड़ी का देना होगा ‘बलिदान’! आकाश चोपड़ा ने बताया नाम
इसके बाद साल 2021 में अपनी धरती पर प्रोटियाज टीम ने भारत को धूल चटाई थी, तो 2023-24 में सीरीज का अंत 1-1 की बराबरी पर हुआ था. यानी कुल मिलाकर कहानी यह है कि टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका से टेस्ट क्रिकेट में पार पाना इतना आसान नहीं रहा है.
दमदार फॉर्म में साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका ने इसी साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमाया था. प्रोटियाज टीम ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मुकाबले में धूल चटाई थी. वहीं, पाकिस्तान में खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज को भी साउथ अफ्रीका ने 1-1 से बराबर किया था.
सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में प्रोटियाज टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दी थी. साल 2007 के बाद साउथ अफ्रीका ने पहली बार पाकिस्तान की सरजमीं पर टेस्ट मैच जीतते हुए हर किसी को अपने प्रदर्शन से बेहद प्रभावित किया था. सेनुरन मुथुसामी और केशव महाराज की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोला था.
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
24 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
25 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: संजू सैमसन ने ठोका तूफानी अर्धशतक, अभिषेक शर्मा भी मचा रहे धमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines