---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: सावधान टीम इंडिया! अपने ही घर में फिर ना हो जाए किरकिरी, डरा रहे हैं ये आंकड़े

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होने जा रहा है. प्रोटियाज टीम के खिलाफ अपने ही घर में शुभमन गिल एंड कंपनी की राह आसान नहीं होगी. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका से आखिरी बार टेस्ट सीरीज साल 2019 में जीती थी.

---विज्ञापन---

IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी-20 क्रिकेट में रंग जमाने के बाद टीम इंडिया अब स्वदेश लौट चुकी है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका से भिड़ना है. बतौर कप्तान गिल घरेलू सरजमीं पर पहले टेस्ट में फुल नंबर से पास हुए थे और टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-0 से रौंद डाला था. हालांकि, कैप्टन गिल और भारतीय टीम का असली टेस्ट अब प्रोटियाज टीम के खिलाफ होगा. क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका की टीम भारत पर हावी रही है.

साउथ अफ्रीका रही है हावी

टेस्ट क्रिकेट में अगर भारत और साउथ अफ्रीका के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए, तो यहां प्रोटियाज टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 18 में जीत साउथ अफ्रीका के हाथ लगी है, जबकि 16 मैचों में मैदान टीम इंडिया ने मारा है. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2019-20 में अपनी ही सरजमीं पर जीती थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए इस खिलाड़ी का देना होगा ‘बलिदान’! आकाश चोपड़ा ने बताया नाम

इसके बाद साल 2021 में अपनी धरती पर प्रोटियाज टीम ने भारत को धूल चटाई थी, तो 2023-24 में सीरीज का अंत 1-1 की बराबरी पर हुआ था. यानी कुल मिलाकर कहानी यह है कि टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका से टेस्ट क्रिकेट में पार पाना इतना आसान नहीं रहा है.

---विज्ञापन---

दमदार फॉर्म में साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने इसी साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमाया था. प्रोटियाज टीम ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मुकाबले में धूल चटाई थी. वहीं, पाकिस्तान में खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज को भी साउथ अफ्रीका ने 1-1 से बराबर किया था.

सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में प्रोटियाज टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दी थी. साल 2007 के बाद साउथ अफ्रीका ने पहली बार पाकिस्तान की सरजमीं पर टेस्ट मैच जीतते हुए हर किसी को अपने प्रदर्शन से बेहद प्रभावित किया था. सेनुरन मुथुसामी और केशव महाराज की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोला था.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 10, 2025 10:47 AM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola