---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs SA: हार टालने के लिए टीम इंडिया को करना होगा ‘चमत्कार’! साउथ अफ्रीका ने बढ़ाए क्लीन स्वीप की तरफ कदम

IND vs SA Day 4: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में बड़ी जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. भारतीय टीम को क्लीन स्वीप से बचने के लिए टेस्ट के पांचवें दिन 522 और बनाने होंगे और टीम के कुल 8 विकेट बचे हुए हैं. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पवेलियन लौट चुके हैं.

IND vs SA Day 4: टीम इंडिया पर एक और बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है. गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन भी पूरी तरह से साउथ अफ्रीका के नाम रहा है. प्रोटियाज टीम ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट खोकर 260 रन बनाने के बाद घोषित की और भारतीय टीम के सामने 549 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. इस टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक ही दो बड़े विकेट गंवा दिए हैं. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पवेलियन लौट चुके हैं. भारतीय टीम को अभी जीत के लिए 522 रन और बनाने हैं.

टीम इंडिया को चमत्कार की दरकार

भारतीय टीम को अब अगर गुवाहाटी में हार टालनी है, तो टीम के बल्लेबाजों को चमत्कार करके दिखाना होगा. भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा रन चेज साल 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने चौथी पारी में 403 रनों के लक्ष्य को चेज किया था.

---विज्ञापन---

हालांकि, अपनी घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम ने आजतक एक बार भी 400 से ऊपर के टारगेट को चेज नहीं किया है. अब अगर साउथ अफ्रीका के हाथों क्लीन स्वीप से बचना है, तो टीम इंडिया को अपना टेस्ट क्रिकेट का इतिहास पलटना होगा. भारतीय टीम दूसरी पारी में अपने 2 विकेट गंवा चुकी है. साई सुदर्शन 2 और कुलदीप यादव 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया पर लगेगा एक और बड़ा कलंक? टूटने की कगार पर 30 साल पुराना रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

शतक से चूके ट्रिस्टन स्टब्स

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 260 रन बनाने के बाद अपनी पारी को घोषित किया. टीम की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 180 गेंदों में 94 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, टॉनी डी जॉर्जी ने 68 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, रयान रिकेल्टन ने 35 और वियान मुल्डर भी 35 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने चार विकेट अपने नाम किए. पहली इनिंग में भारत की पूरी टीम 201 रन बनाकर ऑलआउट हुई. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 288 रनों की बढ़त हासिल की. पहली इनिंग में प्रोटियाज टीम ने 489 रन बनाए थे.

First published on: Nov 25, 2025 04:42 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola