India vs South Africa, 1st ODI 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला आज (17 दिसंबर) जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में प्रोटियाज टीम के कप्तान एडन मार्क्रम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। खेल का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानी दोपहर 1.30 से शुरू होगा।
दोनों टीमों की तरफ से इस मुकाबले में दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। भारत की तरफ से जहां बी साई सुदर्शन अपने वनडे करियर का आगाज कर रहे हैं। वहीं विपक्षी टीम की तरफ नंद्रे बर्गर को वनडे डेब्यू का मौका मिला है।
यह भी पढ़ें- AUS Vs PAK: शान मसूद का कप्तानी में नहीं दिखा जलवा, बल्ले से भी हुए फ्लॉप
जोहान्सबर्ग में टॉस जीतने के बाद अफ्रीकी कप्तान एडन मार्क्रम ने कहा कि इस विकेट का प्रयोग पहले भी हो चुका है। यहां स्पिनरों को काफी मदद मिलने की संभावना है। दूसरी पारी में हमें यहां ज्यादा लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है।
वहीं टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा कि टॉस जीतते तो हम भी पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला लेते। पिछले कुछ मुकाबलों को देखकर जो हमें समझ में आया है वह यह है कि यहां स्पिनरों को काफी काफी मदद मिल रही है।
राहुल ने आगे जानकारी साझा करते हुए बताया कि टीम में साई सुदर्शन डेब्यू कर रहे हैं। मौजूदा समय के वह होनहार युवा खिलाड़ी हैं। मुख्य स्पिनर के तौर पर टीम में कुलदीप और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है।
भारत: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार।
साउथ अफ्रीका: टोनी डीजॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडन मार्क्रम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, तबरेज शम्सी और नांद्रे बर्गर।
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
37 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
51 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
2 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines