ZIM vs SA 1st Test: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को उसी की सरजमीं पर पहले टेस्ट मैच में 328 रनों से रौंद डाला है। प्रोटियाज टीम से मिले 537 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम दूसरी इनिंग में सिर्फ 208 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से वेलिंगटन मसाकाद्जा ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि कप्तान क्रेग एर्विन ने 49 रनों का योगदान दिया। बल्ले से शतकीय पारी खेलने के बाद कॉर्बिन बॉश ने गेंद से भी कमाल दिखाया और 12 ओवर के स्पेल में 5 विकेट अपनी झोली में डाले।
ताश के पत्तों की तरह बिखरा जिम्बाब्वे का बैटिंग ऑर्डर
537 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ताकुदजवानाशे कैतानो सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने। वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे निक वेल्च बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। प्रिंस स्पेंसर 62 गेंदें खेलने के बाद 12 रन बनाकर चलते बने। सीन विलियम्स ने 18 गेंदों में 26 रन जड़े, लेकिन वह अपनी इनिंग को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। क्रेग एर्विन ने 77 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन की कप्तानी पारी खेली। निचले क्रम में मसाकाद्जा ने अर्धशतक जमाया, लेकिन 57 रन बनाने के बाद वह केशव महाराज का शिकार बने। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे जिम्बाब्वे की पूरी टीम 208 रन बनाकर ढेर हो गई।
बॉश ने बरपाया गेंद से कहर
पहली पारी में बल्ले से शतकीय पारी खेलने वाले कॉर्बिन बॉश ने दूसरी इनिंग में गेंद से जमकर कहर बरपाया। बॉश ने सिर्फ 12 ओवर के स्पेल में 43 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, कोडी युसूफ ने भी 3 विकेट चटकाए। पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट खोकर 418 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 251 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। टीम की ओर से लुआन प्रिटोरियस ने डेब्यू मुकाबले में ही 153 रन की लाजवाब पारी खेली, तो बॉश ने 124 गेंदों में 100 रन जड़े। पहली इनिंग में साउथ अफ्रीका की तरफ से बॉलिंग में वियान मुल्डर ने 4 विकेट झटके थे, तो केशव महाराज ने तीन विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
21 mins ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
41 mins agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
59 mins agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
2 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
2 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
3 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines