हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इंग्लैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की वनडे और T20I टीम का ऐलान, 36 साल के ताबड़तोड़ खिलाड़ी की वापसी

साउथ अफ्रीका सितंबर 2025 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज होने वाली है। साउथ अफ्रीका ने अब अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

South Africa Team Announced: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच सितंबर के शुरुआती दो हफ्तों में वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज होने वाली है। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। ECB ने पहले ही इंग्लिश टीम का ऐलान कर दिया था। अब साउथ अफ्रीका ने भी अपनी टी20 और वनडे टीम की घोषणा कर दी है। 36 साल के ताबड़तोड़ बल्लेबाज डेविड मिलर की T20I में दिसंबर 2024 के बाद वापसी होने वाली है।

इंग्लैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान

इंग्लैंड में साउथ अफ्रीका 3 वनडे और 3 T20I खेलने वाली है। अफ्रीका ने सोशल मीडिया पर आकर दोनों ही टीमों का ऐलान कर दिया। वनडे टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा संभाल रहे हैं और टी20 अंतर्राष्ट्रीय की कमान एडेन मार्करम के हाथ में है।

इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की वनडे स्क्वाड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोर्जी, रयान रिकेल्टन, क्वेना मफाका, एडेन मारक्रम, वियान मुल्डर, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और ट्रिस्टन स्टब्स

इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की T20I स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, लिजाद विलियम्स, केशव महाराज, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कॉर्बिन बॉश और कगिसो रबाडा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी है इंग्लैंड की टीम?

इंग्लैंड ने पहले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए अपनी टीम चुन ली थी। वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय में हैरी ब्रूक कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

इंग्लैंड का वनडे स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रूट, जेमी स्मिथ, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन और आदिल रशीद

इंग्लैंड का टी20 अंतर्राष्ट्रीय स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, लियम डॉसन, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ और ल्यूक वुड

इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका: वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

क्रमांकमैच दिनांकस्थान
पहला वनडेइंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका2 सितंबर 2025हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा वनडेइंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका4 सितंबर 2025लॉर्ड्स, लंदन
तीसरा वनडेइंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका7 सितंबर 2025द रोज बाउल, साउथैम्पटन

इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका: T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल

क्रमांक मैच दिनांकस्थान
पहला T20Iइंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका10 सितंबर 2025सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
दूसरा T20Iइंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका12 सितंबर 2025एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
तीसरा T20Iइंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका14 सितंबर 2025ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम

ये भी पढ़ें:- World Cup 2027 के वेन्यू पर आया बड़ा अपडेट, ये देश होस्ट करेगा 44 मुकाबले

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें