इंग्लैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की वनडे और T20I टीम का ऐलान, 36 साल के ताबड़तोड़ खिलाड़ी की वापसी
साउथ अफ्रीका सितंबर 2025 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज होने वाली है। साउथ अफ्रीका ने अब अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
South Africa Team Announced: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच सितंबर के शुरुआती दो हफ्तों में वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज होने वाली है। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। ECB ने पहले ही इंग्लिश टीम का ऐलान कर दिया था। अब साउथ अफ्रीका ने भी अपनी टी20 और वनडे टीम की घोषणा कर दी है। 36 साल के ताबड़तोड़ बल्लेबाज डेविड मिलर की T20I में दिसंबर 2024 के बाद वापसी होने वाली है।
इंग्लैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान
इंग्लैंड में साउथ अफ्रीका 3 वनडे और 3 T20I खेलने वाली है। अफ्रीका ने सोशल मीडिया पर आकर दोनों ही टीमों का ऐलान कर दिया। वनडे टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा संभाल रहे हैं और टी20 अंतर्राष्ट्रीय की कमान एडेन मार्करम के हाथ में है।
इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की T20I स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, लिजाद विलियम्स, केशव महाराज, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कॉर्बिन बॉश और कगिसो रबाडा
The South African Men’s selection panel has named the squads for next month’s white-ball tour against England. The tour features three One-Day Internationals (ODI) and three T20 Internationals (T20I) to be played across England and Wales from 02 – 14 September.