Marizanne Kapp on Anaya Bangar Allowed to Play Womens Cricket: हाल ही में लड़का से लड़की बनी पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने सामुदायिक महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी है. इस फैसले के बाद अनाया के ऑस्ट्रेलिया की घरेलू महिला टी20 लीग बिग बैश लीग (WBBL) में खेलने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं. हालांकि, साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर मारिजैन कप्प ने इस फैसले पर नाराजगी जताई हैं. उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘हास्यास्पद’ बताया है. उन्होंने कहना है कि ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला क्रिकेट में खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.
मारिजैन कप्प ने की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले की आलोचना
साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में करीब 300 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी मैरिजैन कप्प ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसल की कड़ी ओलाचना की है. 36 वर्षीय कैप ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अनाया से जुड़ी ऑस्ट्रेलिया डेली की एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा, “बिल्कुल हास्यास्पद, ऐसा नहीं होना चाहिए.” इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में WBBL को भी टैग किया. कैप के रिएक्शन से साफ है कि वह एक ट्रांसजेंडर महिला अनाया के महिला लीग में खेलने के पक्ष में नहीं हैं.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति
25 वर्षीय अनाया बांगर ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें सामुदायिक महिला क्रिकेट में खेलने की मंजूरी दे दी है. अनाया ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खुशी का मौका है, क्योंकि एक समय उन्हें लगा था कि वह दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाएंगी. अनाया ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत खुशी का दिन है, खासकर यह जानकर कि मैं क्रिकेट खेल सकती हूं. एक समय ऐसा भी थी जब मुझे लगा था कि मैं फिर कभी क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगी, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बदौलत मुझे एक और मौका मिला है.”
अनाया ने इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अनुरोध किया था, जिसके जवाब में सीए की अखंडता प्रमुख जैकी पार्ट्रिज ने कहा कि मार्च 2027 तक वह ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य या क्षेत्र में प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के लिए योग्य हैं. हालांकि, मार्च 2027 के बाद एलीट क्रिकेट में उनकी योग्यता कुछ शर्तों पर निर्भर करेगी. इसके लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर उनके ब्लड टेस्ट के जरिए यह पुष्टि की जाएगी कि उनके सीरम टेस्टोस्टेरोन का स्तर निर्धारित सीमा से कम बना हुआ है और वह संबंधित नीति की पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करती हैं.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने बहन भावना के साथ मनाया रक्षाबंधन, दिल छू लेगा भाई के लिए लिखा ये संदेश
BCCI से भी मांगी थी महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति
अनाया ने महिला क्रिकेट खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से भी संपर्क किया था. हालांकि, बीसीसीआई से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का रुख किया. अनाया के पिता संजय बांगर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच रह चुके हैं. अनाया अंडर-19 स्तर पर सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान के साथ भी क्रिकेट खेल चुकी हैं. सर्जरी के बाद अनाया ने बीसीसीआई से महिला क्रिकेट में खेलने की अनुमति मांगी थी.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि यह बोर्ड के लिए एक नया मामला है और इस पर अभी कोई अंतिम नीति तय नहीं की गई है. अधिकारी ने कहा कि आईसीसी ने इस तरह के मामलों में साफ मना कर दिया है, जबकि बीसीसीआई को यह तय करना बाकी है कि ऐसे मामले में क्या कदम उठाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि चूंकि यह पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है, इसलिए बोर्ड ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक रुख नहीं अपनाया है.
ये भी पढ़ें- BCCI जापान की तैयारियों से नाराज, एशियन गेम्स के लिए B टीम भेजने की तैयारी?
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
4 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
14 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
20 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines