---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: ‘भारत जीता वर्ल्ड कप तो बिना कपड़ों के….,’ साउथ एक्ट्रेस ने किया फाइनल से पहले अनोखा प्रॉमिस

World Cup 2023, IND vs AUS: भारतीय टीम की नजरें तीसरे वर्ल्ड कप खिताब पर हैं। फाइनल से पहले अब एक साउथ एक्ट्रेस ने बेतुका ऑफर दिया है।

---विज्ञापन---

World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले कई अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोई टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना कर रहा है तो किसी ने अपनी पब्लिसिटी के स्टंट शुरू कर दिए हैं। एक बिरयानी वाले की खबर आई थी कि भारत के जीतने पर वो फ्री में बिरयानी देगा उसी बीच अब एक साउथ एक्ट्रेस वायरल होने लगी हैं जिन्होंने पूनम पांडे जैसा प्रॉमिस करके पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश की है।

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

आपको बता दें कि पूनम पांडे ने 2011 में प्रॉमिस किया था कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीता तो वह न्यूड (बिना कपड़ों के) फोटो शूट करवाएंगी। अब उन्हीं की तर्ज पर तेलुगु एक्ट्रेस रेखा बोज ने खुला ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि, अगर टीम इंडिया 2023 वर्ल्ड कप जीती तो वह विशाखापट्टनम की बीच पर बिना कपड़ों के घूमेंगी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट से सनसनी मचा दी है। अगर रेखा बोज के इंस्टाग्राम बायो पर नजर डालें तो वह खुद को एक तेलुगु एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लिखती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- Pakistan Cricket में एक और ऐलान, कप्तान और हेड कोच के बाद चीफ सेलेक्टर के नाम की हुई घोषणा

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

इस पोस्ट के बाद तेलुगु एक्ट्रेस का जमकर मजाक बना है। कई लोगों ने इस पोस्ट पर मजे लेते हुए कहा कि, वह टिकट बुक करवा रहे हैं। तो कईयों ने साफतौर पर लिखा कि, यह सिर्फ एक पॉपुलरिटी पाने का नाटक है। एक यूजर ने लिखा कि एक्ट्रेस ने सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए टीम इंडिया के नाम का प्रयोग किया है जो कि बेहद शर्मनाक भी है। ऐसे ऐलान अक्सर होते रहते हैं। हाल ही में एक एक्ट्रेस मॉडल ने मोहम्मद शमी को शादी का प्रपोजल दिया था। वहीं एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने वर्ल्ड कप के बीच बांग्लादेश टीम से प्रॉमिस किया था कि अगर उन्होंने भारत को हराया तो वह किसी बांग्ला ब्वॉय के साथ फिश डिनर करने जाएंगी। ऐसे ऑफर कोई नई बात नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से नहीं भारत को ‘अंपायर’ से खतरा! डरा रहे हैं पिछली 5 हार के ये आंकड़े

---विज्ञापन---

अहमदाबाद में होगा घमासान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फिलहाल इस महामुकाबले के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे से लाइव एक्शन शुरू हो जाएगा। 20 साल बाद दोनों टीमें वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगी। आखिरी बार 2003 में भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप फाइनल में आमना-सामना हुआ था। वहीं ओवरऑल आईसीसी नॉकआउट में दोनों टीमों के बीच यह 7वीं भिड़ंत होगी।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 17, 2023 08:11 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola