हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को दी चेतावनी, इस 'अग्निपरीक्षा' को लेकर पहले ही किया आगाह

Sourav Ganguly On Gautam Gambhir: सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच की जमकर तारीफ की है, साथ ही इस बात को लेकर आगाह भी किया है कि उनकी असली परीक्षा अभी बाकी है, जो अगले साल अफ्रीका महाद्वीप में होगी.

विज्ञापन
Saurav Ganguly Gautam Gambhir

Sourav Ganguly Warns Gautam Gambhir: गौतम गंभीर हाल ही में 2 आईसीसी ट्रॉफियां जीतने वाले पहले भारतीय कोच बन गए हैं. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी अपने नाम किया है. भारत ने शुरुआत में कुछ मुश्किलों का सामना किया, लेकिन सही समय पर अपनी बेहतरीन फॉर्म हासिल की और लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीते. हालांकि भारत के दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने गंभीर को चेतावनी दी है कि उनकी ‘असली परीक्षा’ अभी एक साल से भी ज्यादा दूर है. ये परीक्षा 50 ओवरों वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के रूप में होगी, जो दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा.

‘अफ्रीका में असली परीक्षा’

बोरिया मजूमदार के साथ एक इंटरव्यू में गांगुली ने कहा, ‘व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनकी असली परीक्षा 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होगी. वहां के हालात उनकी काबिलियत का टेस्ट लेंगे, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि उनके पास जो टीम है, उसके साथ वो जरूर कामयाब होंगे.’ भारत 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में खिताब जीतने से चूक गया था. टीम फाइनल तक लगातार जीतती रही, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- लापरवाही से रन आउट होने को लेकर सलमान अली आगा ने तोड़ी चुप्पी, बताई आगबबूला होने की असल वजह

विज्ञापन

2027 के वर्ल्ड कप पर नजर

गौतम गंभीर ने साल 2011 में एक खिलाड़ी के तौर पर वर्ल्ड कप जीता था, अब हेड कोच के तौर पर टीम को खिताब दिलाने के दबाव का सामना कर रहे हैं. इसके अलावा 2027 का वर्ल्ड कप भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों – विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए भी इस ट्रॉफी को जीतने का आखिरी मौका हो सकता है.

यह भी पढ़ें- अब स्कूल के छात्र पढ़ेंगे इन भारतीय महिला क्रिकेटर्स की कहानी, क्लास-5 की किताब में शामिल हुआ नया चैप्टर

विज्ञापन

‘टेस्ट में सुधार की जरूरत’

गांगुली ने ये भी कहा कि गंभीर और टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है. दादा ने आगे कहा, ‘रेड बॉल क्रिकेट में उन्हें और बेहतर करने की जरूरत है. और ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि पिच के बारे में ज्यादा न सोचा जाए. उन्हें पिच के बारे में सोचने की आदत को पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए. मिसाल के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज को ही ले लीजिए. उस सीरीज में पिच को लेकर उनके हाथ में कुछ भी नहीं था, और आप उसके नतीजे देख ही सकते हैं. उन्हें अपने घरेलू मैदानों पर ऐसी पिचों पर खेलने की जरूरत नहीं है जिन पर गेंद बहुत ज्यादा टर्न होती हो. अच्छी पिचों पर ही अच्छे नतीजे मिलते हैं.’

यह भी पढ़ें- IPL 2026: हर्षित राणा की चोट के बाद KKR में कौन लेगा उनकी जगह? 3 खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

विज्ञापन

गंभीर के सपोर्ट में ‘दादा’

हालांकि गांगुली ने हेड कोच को लेकर अपना पूरा सपोर्ट भी जाहिर किया. उन्होंने कहा, ‘गौतम एक बहुत ही बेहतरीन कोच हैं. अगर आपको याद हो तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले मैंने आपके ही प्लेटफॉर्म पर ये बात कही थी कि इस इंसान को थोड़ा समय देने की जरूरत है. व्हाइट बॉल क्रिकेट के कोच के तौर पर वह बहुत अच्छे हैं, खासकर मौजूदा हालात में. उनके पास एक बहुत अच्छी टीम है और वो खुद भी एक बहुत अच्छे कोच हैं.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola