Sourav Ganguly on Shubman Gill Captaincy: भारतीय टीम की वनडे और टेस्ट कप्तानी अभी शुभमन गिल के पास है, तो टी-20 फॉर्मेट के लिए कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है. हालांकि, पिछले कुछ समय में गिल की कैप्टेंसी पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं. इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गिल के सपोर्ट में उतरे हैं. दादा का कहना है कि शुभमन तो तीनों ही फॉर्मेट में कप्तानी करने लायक खिलाड़ी हैं. गिल अभी इंजरी से उबर रहे हैं और इसी कारण वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.
गिल के सपोर्ट में उतरे गांगुली
सौरव गांगुली ने एक पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए कहा, “मैं एक दिन ईडन गार्डन्स में बैठा हुआ था और तभी कोई मेरे पास आया और मेरे से बोला कि क्या शुभमन गिल को टी-20 में कप्तानी करनी चाहिए? मैंने कहा कि उन्हें हर फॉर्मेट में कप्तानी करनी चाहिए. मैंने उनसे पूछा कि तीन महीने पहले यही गिल इंग्लैंड में थे और उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी और कप्तानी की थी. उन्हें इंग्लिश सरजमीं पर लडा़ई करने के लिए एक यंग टीम मिली थी, जिसमें कोहली-रोहित नहीं थे. और अब तीन महीने के समय में ही आप उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं? लोगों का माइंडसेट ऐसा है.”
ये भी पढ़ें: IND vs SA: वाइजैग में तूफानी शतक से क्विंटन डिकॉक ने मचाया कोहराम, डिविलियर्स-गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड चकनाचूर
दादा ने आगे कहा, “ऐसा उन सभी के साथ होता है, जो हर वक्त फैसले लेते रहते हैं. आपको धैर्य रखना चाहिए और किसी को बेहतर होने के लिए समय देना चाहिए. गिल का पहला क्वार्टर इंग्लैंड में गोल्ड जैसा रहा. हालांकि, एक क्वार्टर के बाद वही सिस्टम उनमें खामी खोज रहा है.” गांगुली ने कहा कि अगर तीन महीने के साइकल में किसी कप्तान को जज किया जाएगा, तो कोई भी कैप्टन इस जॉब में ग्रो नहीं कर पाएगा.”
टी-20 सीरीज में लौटेंगे गिल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में गिल बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. दरअसल, गिल पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. शुभमन पहले टी-20 मैच से ही प्लेइंग 11 में खेलते हुए नजर आएंगे. गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बैटिंग के दौरान गिल को गर्दन में खिंचाव महसूस हुआ था, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था. गिल इंजरी के चलते वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
13 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines