---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: वाइजैग में तूफानी शतक से क्विंटन डिकॉक ने मचाया कोहराम, डिविलियर्स-गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड चकनाचूर

Quinton de kock Century: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में क्विंटन डिकॉक ने अपनी धांसू बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की बौछार कर डाली है. डिकॉक ने एबी डिविलियर्स और एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है, जबकि खास मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है.

---खबर नीचे जारी है---

Quinton de Kock Century: वाइजैग के मैदान पर क्विंटन डिकॉक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी. डिकॉक ने तीसरे वनडे मुकाबले में शानदार बैटिंग करते हुए जोरदार शतक जमाया. इस सेंचुरी के साथ ही साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज ने एबी डिविलियर्स और एडम गिलक्रिस्ट के बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है. वहीं, डिकॉक ने सचिन तेंदुलकर की भी खास मामले में बराबरी कर ली है. डिकॉक ने हर्षित राणा की गेंद पर जोरदार सिक्स जमाते हुए अपने वनडे करियर की 22वीं सेंचुरी पूरी की.

डिकॉक ने मचाया कोहराम

विशाखापट्टनम में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रयान रिकेल्टन को अर्शदीप सिंह ने बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद डिकॉक को कप्तान टेंबा बावुमा के रूप में बढ़िया जोड़ीदार मिला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर 113 रनों की पार्टनरशिप जमाई.

---खबर नीचे जारी है---

बावुमा 48 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, एक छोर से डिकॉक ने अपनी लाजवाब बल्लेबाजी जारी रखी और उन्होंने 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. डिकॉक ने 89 गेंदों का सामना करते हुए 106 रनों की धांसू इनिंग खेली. अपनी इस पारी के दौरान विकेटकीपर बैटर ने 8 चौके और 6 गगनचुंबी सिक्स जमाए.

ये भी पढ़ें: Mohammed Shami की धांसू फॉर्म जारी, फिर बरपाया घातक गेंदबाजी से कहर, सिलेक्टर्स को दिया करारा जवाब!

---खबर नीचे जारी है---

डिविलियर्स-गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

क्विंटन डिकॉक भारत के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में एबी डिवलियर्स से आगे निकल गए हैं. डिविलियर्स ने टीम इंडिया के खिलाफ 6 शतक जमाए हैं, जबकि डिकॉक के नाम अब 7 शतक दर्ज हो गए हैं. इस लिस्ट में डिकॉक सनत जयसूर्या के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं. वहीं, विकेटकीपर के तौर पर एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में डिकॉक एडम गिलक्रिस्ट से आगे निकल गए हैं.

सचिन की कर ली बराबरी

क्विंटन डिकॉक वनडे क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर खेलते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंच गए हैं. डिकॉक और सचिन के नाम अब सात शतक दर्ज हो गए हैं. इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है. डिकॉक ने कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 06, 2025 04:14 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola