पाकिस्तान के यूटर्न पर आया दादा का बड़ा बयान, महामुकाबले के लिए टीम इंडिया को दी खास सलाह

Sourav Ganguly IND vs PAK: पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हो गया है. 15 फरवरी को दोनों टीमें कोलंबो के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी. पीसीबी के यूटर्न को लेकर सौरव गांगुली का बयान सामने आया है.

IND vs PAK

Ganguly speaks on IND vs PAK

Sourav Ganguly IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने फैसले से यूटर्न ले लिया है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करने की धमकी दे रहा पड़ोसी मुल्क अपने निर्णय पर बरकरार नहीं रह सका है.

विज्ञापन

आईसीसी के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने के लिए हामी भर दी है. पाकिस्तान के यूटर्न पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा बयान सामने आया है. दादा ने महामुकाबले के लिए भारतीय टीम को अहम सलाह भी दी है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के यूटर्न पर क्या बोले दादा?

सौरव गांगुली ने एएनआई के साथ बातचीत करते हुए कहा, “अच्छा हुआ.भारत और पाकिस्तान का बड़ा मैच है. 15 फरवरी को देखेंगे. पाकिस्तान के लिए टीम इंडिया को हराना आसान नहीं होगा, क्योंकि भारत काफी मजबूत टीम है.” दादा से जब उनके फेवरेट प्लेयर्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह और कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम लिया. गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले के लिए टीम इंडिया को माजाकिया अंदाज में सिर्फ छक्के लगाने की सलाह दी.

विज्ञापन

15 फरवरी को होगा महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को महामुकाबला खेला जाएगा. आईसीसी के साथ चली लंबी बैठक के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को घुटने टेकने पड़े हैं. इस मीटिंग में बीसीबी के चीफ भी शामिल रहे. मीटिंग में पीसीबी ने पहले आईसीसी के सामने भारत से बाइलेटरल सीरीज कराने और हैंडशेक करने की शर्त रखी थी.

हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी की मांग को खारिज कर दिया था. महामुकाबले को बायकॉट करने की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में आईसीसी ने पीसीबी को अवगत भी कराया. इसके साथ ही बांग्लादेश और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान से इस मैच में हिस्सा लेने की गुजारिश की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ