World Cup 2023: हो गई भविष्यवाणी, सौरव गांगुली ने बताया- सेमी फाइनल में भारत की किससे होगी भिड़ंत

सौरव गांगुली ने भविष्यवाणी की है। उनका मानना है सेमी फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हो सकती है।

Sourav Ganguly India vs Australia ODI World Cup 2023

सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी. (ANI)

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट के 39 मैच बीत जाने के बाद कौन सी तीन टीमें सेमी फाइनल खेलेंगी, उसका भी नाम सामने आ गया है। चौथी टीम के रूप में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम रेस में बनी हुई है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

51 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर ने स्पोर्ट्स तक पर हुई बातचीत के दौरान कहा कि, ‘मुझे आशा है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 के सेमी फाइनल मुकाबले में जगह बना लगी। क्योंकि भारत-पाक का मैच वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा मैच होगा।’

विज्ञापन

पूर्व कप्तान ने टीम के मौजूदा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भी जमकर सराहना की है। उनका कहना है, ‘बेशक, कोहली महान खिलाड़ियों में से एक हैं। इडेन गार्डेंस में उनके बल्ले से 49वां शतक देखकर काफी अच्छा लगा। खासकर तब जब वह पिछले कुछ मुकाबलों में इस उपलब्धि को पाने से चूक जा रहे थे।’

विज्ञापन

सेमी फाइनल में कैसे पहुंच सकती है पाकिस्तान:

अब बात करें सेमी फाइनल का टिकट ग्रीन टीम को कैसे प्राप्त हो सकता है तो पहला कंडीशन यह है कि न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम अपने अगले मुकाबले में हार जाए। वहीं पाकिस्तान अपने अगले मुकाबले में जीत जाए। तब वह आसानी से 10 अंकों के साथ सेमी फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

दूसरा कंडीशन यह है कि न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम अपने अगले मुकाबले में जीतती है तो ग्रीन टीम को इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी। यह जीत इतनी बड़ी होनी चाहिए कि वह न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम को अंकतालिका में पीछे छोड़ दे. तब वह सेमी फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ