ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के लिए स्टेज सज चुका है। टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी, उसका खिताब पर कब्जा होगा। फाइनल मुकाबले से पहले देश के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बड़ा बयान दिया है।
51 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने मीडिया संग हुई खास बातचीत के दौरान भारतीय टीम के जीत की संभावना जताई है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम मौजूदा समय में अच्छे लय में दिखाई दे रही है। उन्होंने टूर्नामेंट में अबतक बेहतरीन खेल दिखाया है।’
यह भी पढ़ें- विराट-रोहित से भी खतरनाक है 28 वर्षीय बल्लेबाज, फाइनल में चला बल्ला तो टीम इंडिया की जीत पक्की!
उन्होंने आगे कहा, ‘अभी एक मुकाबला और बचा है। वर्ल्ड का फाइनल, फाइनल मुकाबले की तरह होता है। भारतीय टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जिस तरह से टीम खेल रही है अगर उस तरह से फाइनल में खेली तो उसे रोकना काफी मुश्किल है। मौजूदा टीम काफी अच्छी है।’
फाइनल जीतते ही टीम इंडिया के नाम जुड़ेगी खास उपलब्धि:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर रोहित एंड कंपनी जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो वर्ल्ड कप में वह एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेगी। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दो बार लगातार 11-11 मुकाबले जीतने का कारनामा की है।
टीम इंडिया ने मौजूदा टूर्नामेंट में अबतक 10 मुकाबले लगातार अपने नाम किए हैं। फाइनल में भी वह जीतने में कामयाब होती है तो वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।
फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत:
वनडे वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं। इस बीच कंगारू टीम का पलड़ा भारी रहा है। प्रतिष्ठत टूर्नामेंट में जहां ऑस्ट्रेलिया को आठ मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं ब्लू टीम ने पांच मुकाबलों में बाजी मारी है।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
48 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines