New Zealand vs Bangladesh 2nd ODI Match 2023: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (20 दिसंबर) नेल्सन में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेशी टीम सौम्य सरकार की उम्दा बल्लेबाजी के बावजूद जीत हासिल करने में नाकामयाब रही है। मैच के दौरान जरुर बांग्लादेश क्रिकेट टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है, लेकिन अपनी बल्लेबाजी के बदौलत सरकार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
सौम्य सरकार न्यूजीलैंड में पारी का आगाज करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह खास उपलब्धि खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज थी। तेंदुलकर ने करीब 14 साल पूर्व साल 2009 में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए क्राइस्टचर्च में 163 रन बनाए थे। खास बात यह थी कि वह इस मैच में आउट नहीं हुए थे, बल्कि रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे थे।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: गुजरात टाइटंस की कप्तानी के लिए शुभमन गिल कितने परफेक्ट? आशीष नेहरा ने दिल खोलकर बताया
अब करीब 14 साल बाद बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज ने सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दूसरे वनडे के दौरान नेल्सन में सौम्य सरकार जबर्दस्त लय में नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए कुल 151 गेंदों का सामना किया। इस बीच 111.92 की स्ट्राइक रेट से 169 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले।
बात करें इस मुकाबले के परिणाम के बारे में तो नेल्सन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम 49.5 ओवरों में 291 रन बनाने में कामयाब हुई थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने इसे 46.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। नेल्सन वनडे में उम्दा बल्लेबाजी के लिए सौम्य सरकार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया है।
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
5 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
50 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines