इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने एक पारी से जीता था और पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड में तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को भी शामिल किया गया था. हालांकि उन्हें पहले मैच की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था. उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने की अनुमति दी गई थी. इस दौरान डर्बी में उन्हें पुलिस की हथकड़ी में देखा गया था, जिसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है.
पुलिस ने लगाई थी हथकड़ी
डर्बी में पुलिस ने ब्रायडन कार्स को हथकड़ी लगाई थी और काफी देर तक उनसे पूछताछ की थी. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया और वह होटल लौट गए थे. लेकिन कार्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ. द टेलीग्राफ के अनुसार पुलिस ने कार्स को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था. वीडियो में बेन स्टोक्स भी देखे गए थे. इसके बाद ECB ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरू कर दी.
अब 24 अगस्त को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि मामले की जांच के दौरान तक ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच से बाहर किया गया है. उनकी जगह सन्नी बेकर को टीम में शामिल किया जाएगा. ईसीबी क्रिकेट नियामक ने पुष्टि की है कि वे शनिवार रात डर्बी में हुई घटनाओं की जांच करेंगे. जांच के जारी रहने और सभी तथ्यों का पता चलने तक ब्रायडन कार्स को दूसरे टेस्ट से बाहर किया जाएगा. इंग्लैंड ने पहला मुकाबला एक पारी और 103 रनों से जीता था. दूसरा टेस्ट मैच 27 अगस्त से लंदन में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: पिता रहे कारगिल जंग के हीरो, ध्रुव जुरेल ने ‘जय जवान जय किसान’ सेलिब्रेशन के बाद क्या कहा?
नाइटक्लब विवाद में फंस चुके हैं इंग्लैंड के कई खिलाड़ी
नाइटक्लब विवाद में अब तक इंग्लैंड के कई स्टार खिलाड़ी फंस चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को नाइटक्लब के बाहर एक रग्बी खिलाड़ी के बीच विवाद होते हुए देखा गया था, जिसके बाद ईसीबी ने कड़ा एक्शन लिया था और दूसरे टेस्ट मैच से स्टोक्स और एटकिंसन को बाहर कर दिया था. इसके बाद स्टोक्स ने तीसरे मैच से पहले रिटायरमेंट की घोषणा कर दी. इससे पहले एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को मिड-सीरीज ब्रेक के दौरान नूसा में नशे की हालत में बुरी तरह देखा गया था. वहीं, हैरी ब्रूक भी नाइटक्लब विवाद में घिर चुके हैं.
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
54 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines