नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल खान इन दिनों चर्चा में हैं। सोहेल ने हाल ही खुलासा किया था कि उन्होंने एक मैच में विराट कोहली को यह कहकर चुप करा दिया था कि बेटा तब तू पैदा भी नहीं हुआ था तब तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था। इसके बाद धोनी ने विराट से कहा था कि साइड हो जाओ, ये पुराना चावल है। सोहेल ने इसके बाद उमरान मलिक की गेंदबाजी को भी औसत दर्जे का बता दिया। उन्होंने कहा- हमारे यहां उमरान जैसे बहुत गेंदबाज हैं। अब इस गेंदबाज को भारत के दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान ने करारा जवाब दे दिया है।
मेजर साहब ऐसे स्टेटमेंट देकर इन्हें अटेंशन चाहिए
इरफान पठान ने मेजर गौरव आर्य (रिटायर) के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा- मेजर साहब ऐसे स्टेटमेंट देकर इन्हें अटेंशन चाहिए, इग्नोर मारिए। दरअसल, गौरव आर्य ने ट्वीट कर कहा था कि “पाकिस्तानी क्रिकेटर कहते हैं उमरान मलिक जैसे हमारे घरेलू क्रिकेट में भरे पड़े हैं। जावेद मियांदाद ने इरफान पठान के बारे में भी यही कहा। फिर इरफान ने पाकिस्तान में जा कर पाकिस्तान की टीम का बैंड बजाया।” यार तुम लोग थोड़ा कम बोला करो।
और पढ़िए – ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, 200 से भी ज्यादा विकेट लेने वाला ये दिग्गज गेंदबाज बाहर
और पढ़िए – अक्षर या कुलदीप, किसे मिलना चाहिए मौका? पूर्व सलेक्टर ने दिया बड़ा बयान
मियांदाद ने इरफान पर किए थे कमेंट
मियांदाद भी अपनी टिप्पणी को लेकर आलोचकों के निशाने पर रहे थे। 2004 की भारत-पाकिस्तान श्रृंखला से पहले इरफान के बारे में बहुत सारी बातें हुईं। खासकर 2003/04 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली श्रृंखला में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद इरफान को क्रिकेट जगत में अलग पहचान मिली। मियांदाद उस समय पाकिस्तान के कोच थे, उन्होंने इरफान के प्रदर्शन को यह कहकर कम कर दिया था कि “इरफान पठान जैसे गेंदबाज पाकिस्तान की हर गली में पाए जाते हैं।” हालांकि इरफान ने उस वक्त को इस कमेंट का कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर मियांदाद को चुप करा दिया था। अब इरफान ने एक बार फिर पाकिस्तानी क्रिकेटर की बोलती बंद कर दी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
16 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
27 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
59 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines