Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
The Hundred: महिलाओं के द हंड्रेड टूर्नामेंट के फाइनल में स्मृति मंधाना की टीम जेमिमा रोड्रिगेज की टीम पर भारी पड़ी और उनकी टीम ने खिताब जीत लिया। बता दें कि स्मृति मंधाना द हंड्रेड टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव की तरफ से खेल रही थी, जबकि नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का हिस्सा जेमिमा रोड्रिगेज थी। जहां फाइनल मुकाबले में सदर्न ब्रेव ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को 34 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
स्मृति मंधाना की टीम सदर्न ब्रेव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 6 विकेट के नुकसान पर 139 रनों का स्कोर खड़ा किया था, हालांकि ओपनिंग करने उतरी स्मृति का बल्ला ज्यादा नहीं चला और वह चार रन बनाकर आउट हो गई। वहीं जवाब मे बल्लेबाजी करने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने 104 रन बनाकर आउट हो गई। जेमिमा रोड्रिगेज ने 14 गेंद में 24 रन बनाकर नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का किला लड़ाने की कोशिश जरूर की लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। जेमिमा रोड्रिगेज नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टॉप स्कोरर रही।
बता दें कि सदर्न ब्रेव की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके सामने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के बल्लेबाजी बिल्कुल कमजोर दिखी। लॉरेन बेल और काइला मोरे शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए। जबकि कप्तान अन्या श्रुबोले ने भी एक विकेट निकाला।
खास बात यह रही कि जेमिमा रोड्रिगेज ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी टीम खिताब नहीं जीत पाई। वहीं स्मृति मंधान का फाइनल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन उनकी टीम खिताब जीतने में कामयाब रही।
ये भी देखें: Asia Cup 2023 की Team India की प्लेइंग XI ‘कप्तान’ ने बताई , इन 11 को चुना 6 को किया बाहर
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।