Why Palash Muchhal Hospitalized: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण टल चुकी है. मंधाना के पिता श्रीनिवास की तबीयत 23 नवंबर 2025 को खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. इसी वजह से शादी को आगे बढ़ा दिया गया. कुछ समय बाद खबर आई कि पलाश मुच्छल की भी तबीयत खराब हो गई और उन्हें सांगली के अस्पताल में चेकअप के लिए जाना पड़ा. अब बताया जा रहा है कि उन्हें मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. पलाश की तबीयत पर उनकी मां ने बात की है.
पलाश मुच्छल की तबीयत क्यों हुई खराब?
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए पलाश मुच्छल की मां ने उनकी तबीयत पर बात की. उन्होंने बताया कि मंधाना के पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद पलाश की भी रो-रोकर बुरी हालत हो गई. इसी कारण से उनकी तबीयत बिगड़ी. उन्होंने कहा, ‘पलाश को अंकल से बहुत ज्यादा अटैचमेंट है. स्मृति से ज्यादा ये दोनों क्लोज हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘जब उनकी तबीयत खराब हुई, तो स्मृति से पहले पलाश ने फैसला लिया कि उसे अभी फेरे नहीं करने, जब तक अंकल ठीक नहीं हो जाते. रोते-रोते एकदम से तबीयत खराब हो गई. चार घंटे अस्पताल में रखना पड़ा. आईवी ड्रिप चढ़ी, ECG हुआ और दूसरे टेस्ट हुए. सब नॉर्मल है लेकिन स्ट्रीट बहुत है.’
ये भी पढ़ें:- जब मोहम्मद सिराज के जज्बे पर पिघल गया था Dharmendra का दिल, पिता की याद में छलक गई थीं ‘ही-मैन’ की आंखें
स्मृति मंधाना के पिता की कैसी है हालत?
कुछ समय पहले स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने एक इंटरव्यू में श्रीनिवास मंधाना की तबीयत पर अपडेट दिया था. उन्होंने बताया कि शादी के दिन सुबह से उनकी हालत खराब थी. इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. उन्होंने ये भी कहा कि अब मंधाना के पिता की तबीयत ठीक है लेकिन उन्हें अस्पताल में रहने की ही सलाह दी गई है. तुहिन ने शादी पर भी अपडेट देते हुए बताया कि जब तक स्मृति के पिता की तबीयत ठीक नहीं होती, तब तक पलाश से उनकी शादी नहीं होगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: अश्विन ने टीम इंडिया की लगाई क्लास, गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन कही चुभने वाली बात!
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
30 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
30 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines