महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने पिछले मैच में पाकिस्तान को एकतरफा हराया था. अब भारतीय टीम 10 सितंबर को सेमीफाइनल में बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. भारतीय टीम बांग्लगादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाना चाहेगी. इस मैच में स्मृति मंधाना पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं. वह एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की नियत से उतरेंगी.
स्मृति मंधाना वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब
स्मृति मंधाना फिलहाल तीनों ही प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. इसके अलावा उन्होंने तीनों ही प्रारूपों में सबसे ज्यादा शतक भी लगाए हैं. अब स्मृति मंधाना टी-20 में अपना झंडा गाड़ने के लिए उतरने वाली हैं. वह महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने से केवल 69 रन दूर हैं. फिलहाल वह दूसरे स्थान पर 4690 रनों के साथ हैं. पहले नंबर पर न्यूजीलैंड की खिलाड़ी सूजी बेट्स हैं, जिन्होंने 4758 रन बनाए हैं. ऐसे में अगर मंधाना 69 रन बना लेती हैं तो वह सूजी बेट्स को पछाड़ते हुए नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर लेंगी.
महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं. उन्होंने 4249 रन बनाए हैं. श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 4095 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि सोफी डिवाइन 3817 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं.
महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 4758 रन
स्मृति मंधाना (भारत) – 4690 रन
हरमनप्रीत कौर (भारत) – 4249 रन
चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) – 4095 रन
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) – 3817 रन
बांग्लादेश के खिलाफ मंधाना का कैसा है रिकॉर्ड?
स्मृति मंधाना भारत के लिए तीनों ही प्रारूपों में अपने बल्ले से लगातार दमखम दिखा रही हैं. वह भारत की सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. बांग्लादेश के खिलाफ भी मंधाना का रिकॉर्ड शानदार हैं. बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ 18 टी-20 मैच खेलते हुए 23.75 की औसत के साथ 380 रन बनाए हैं और 1 अर्धशतक भी अपने नाम किया है.
ये भी पढ़ें: हाथ में स्टंप लेकर मैदान पर नाचे वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन
सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं इंटरनेशल खिलाड़ी
मंधाना ने तीनों ही प्रारूपों में महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 10880 रनों को अपने नाम किया है. भारत की मिताली राज दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 10868 रन बनाए हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं. उन्होंने 10740 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को शमी और ईशान से मिली कम फीस, जानिए क्या है बड़ी वजह
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
6 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines