Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना को हाल ही में भारत की कप्तानी मिली है. हरमनप्रीत कौर के इस्तीफे के बाद उन्हें कप्तानी का जिम्मा दिया गया है. कप्तानी मिलने के बाद भी मंधाना ने आईसीसी रैंकिंग में अपना जलवा बरकरार रखा है. वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में मंधाना नंबर-1 पर काबिज हैं. इसके अलावा वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा एक पायदान नीचे खिसक गई हैं. मंधाना भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं.
मंधाना की बादशाहत बरकरार
मंधाना आईसीसी वनडे वुमेंस रैंकिंग में 790 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर बरकरार हैं. इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टॉप-10 में शामिल हैं. वह 652 रेटिंग के साथ नौवें नंबर पर बनी हुई हैं. मंधाना और हरमनप्रीत ही केवल टॉप-10 की सूची में बतौर भारतीय शामिल हैं. इसके अलावा वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा एक पायदान नीचे यानी नौवें स्थान पर खिसक गई हैं.
इसके अलावा महिला टी-20 बैटिंग रैंकिंग में शेफाली वर्मा चौथे स्थान पर हैं, जबकि मंधाना पांचवें नंबर पर हैं. इसके अलावा हरमप्रीत दसवें नंबर पर हैं. ऑलराउंडर की वनडे रैंकिंग में दीप्ति शर्मा इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं, जो टॉप-10 में हैं. वह चौथे स्थान पर हैं. इसके अलावा टी-20 ऑलराउंडर की रैंकिंग में वह छठे नंबर पर बनी हुई हैं. भारतीय टीम वनडे और टी-20 में तीसरे स्थान पर है.
16 अक्टूबर से एक्शन में भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला टीम ने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था. इससे पहले टीम ने महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. अब 16 अक्टूबर से भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये सभी मैच रायपुर में खेले जाएंगे.
इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 25, जबकि आखिरी मुकाबला 28 अक्टूबर को खेला जाना है. ये सभी मैच वडोदरा में खेले जाएंगे.
मंधाना पहली बार इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम की नियामित कप्तान के तौर पर उतरेंगी. हरमनप्रीत कौर को भी टीम में शामिल किया गया है. लेकिन इस बार वह एक खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगी. मंधाना ने महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी की ओर से कप्तानी की है और टीम को चैंपियन भी बनाया है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines