Smriti Mandhana New Captain: हरमनप्रीत कौर ने आज एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वो टी20, वनडे और टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे रही हैं. BCCI ने अब भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान का ऐलान भी कर दिया है. हरमनप्रीत की अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्मृति मंधाना को नया कप्तान बनाया है. वो सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालेंगी.
स्मृति मंधाना को मिली कमान
भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम का अब नया अध्याय शुरू होने वाला है. ओपनर बल्लेबाजी स्मृति मंधाना को नया कप्तान बनाया गया है. अब टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. हरमनप्रीत कौर ने अचानक तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया. कुछ ही घंटों बाद BCCI ने मंधाना को देश की कमान सौंपने का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. बाएं हाथ की खतरनाक बल्लेबाज फुल-टाइम कप्तान के तौर पर आगामी जिम्बाब्वे दौरे से अपना सफर शुरू करेंगी.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद ब्लॉकबस्टर वापसी
स्मृति मंधाना के पास है खूब अनुभव
स्मृति मंधाना 2013 से टीम इंडिया के लिए खेल रही हैं. बतौर ओपनर अभी तक उनका करियर शानदार रहा है. उन्होंने वनडे में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. उन्होंने कई बार टीम इंडिया को अपनी शानदार पारियों से बड़े मैचों में ऐतिहासिक जीत दिलाई है. उनके पास अनुभव की बिल्कुल भी कमी नहीं है. वो वुमेंस प्रीमियर लीग में कई सालों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी कर रही हैं. उन्होंने टीम को दो बार चैंपियन भी बनाया है. वो बीच-बीच में टीम इंडिया की कप्तानी भी कर चुकी हैं. वो कप्तानी की जिम्मेदारी आराम से उठा सकती हैं. शानदार लीडरशिप क्षमता और मैदान पर शांत रहकर वो भारतीय वुमेंस क्रिकेट को नए लेवल पर ले जा सकती हैं.
BCCI ने दिया बड़ा बयान
BCCI ने स्मृति मंधाना को कप्तान बनाए जाने पर खुशी जताई. BCCI ने एक पोस्ट जारी करते हुए कहा, “मंधाना भारतीय वुमेंस क्रिकेट को आगे बढ़ाने वाली हस्तियों में से एक हैं. उन्होंने टीम को आगे बढ़ाने में हमेशा अपनी अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लीडरशिप क्वालिटी का प्रदर्शन किया है. वुमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो बार चैंपियन बनी है. वो 2013 से भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम का हिस्सा रही है. उन्हें बहुत अनुभव है अब वो टीम की जिम्मेदारी संभालेंगी. टीम अब नए दौर में प्रवेश कर रही है. मंधाना हाल ही में मिली सफलताओं को और आगे बढ़ाना चाहती हैं. अब वो स्थायी कप्तान होंगी.”
ये भी पढ़ें: BCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म, मांगे गए आवेदन
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
29 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
39 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines