Smriti Mandhana World Record: स्मृति मंधाना का बल्ला महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में जमकर बोल रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे अहम मुकाबले में भी मंधाना ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक ठोक डाला है. मंधाना के वनडे करियर की यह 14वीं सेंचुरी है. अपनी इस इनिंग के दौरान भारतीय टीम की उपकप्तान ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है.
मंधाना ने 95 गेंदों का सामना करते हुए 109 रनों की धांसू पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 सिक्स जमाए. मंधाना ने पहले विकेट के लिए प्रतिका रावल के साथ मिलकर 212 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप जमाई.
मंधाना के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना वनडे फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स जमाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कुल 4 सिक्स जमाए. मंधाना इस साल अब तक कुल 29 सिक्स जमा चुकी हैं. उन्होंने लिजेल ली के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है. लिजेल ने 2017 में कुल 28 छक्के लगाए थे. मंधाना के बल्ले से निकला यह इस साल का पांचवीं सेंचुरी है.
स्मृति एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुकी हैं. मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच में शुरुआत धीमे अंदाज में की, लेकिन एक बार क्रीज पर आंखें जमने के बाद उन्होंने कीवी बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया.
स्मृति ने ठोका 14वां शतक
स्मृति मंधाना के वनडे करियर का यह 14वां शतक है. एकदिवसीय फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में मंधाना दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं. उन्होंने इस मामले में कीवी बैटर सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है. मंधाना ने प्रतिका के साथ मिलकर टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli के इशारे से मिले रिटायरमेंट के संकेत? वायरल वीडियो ने मचाई खलबली, फैन्स बोले- थैंक्यू विराट
उन्होंने हरमनप्रीत कौर और अपने बीच साल 2022 में हुई 184 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया. प्रतिका ने 134 गेंदों का सामना करते हुए 122 रनों की यादगार पारी खेली. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक जमाया.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines