Palash Muchhal Files 10 Crore Defamation Case On Vidnyan Mane: पलाश मुच्छल एक बार से सुर्खियों में हैं, अब एक्टर और प्रोड्यूसर विद्यान माने ने आरोप लगाया कि म्यूज़िक कंपोजर ने उनसे 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ा आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भी धोखा दिया है. विद्यान की तरफ से लगाए गए आरोपों से इंटरनेट पर हंगामा मच गया और अब पलाश ने ऐलान किया है कि उन्होंने माने के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दायर किया है.
वकील के जरिए भिजवाया नोटिस
पलाश मुच्छल ने अपने बयान में कहा, ‘मेरे वकील श्रेयांश मिथर ने सांगली के विद्यान माने को 10 करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है, क्योंकि उन्होंने मेरी इज्जत और कैरेक्टर को खराब करने के इरादे से झूठे, अपमानजनक और बहुत ज्यादा डेफेमेटरी आरोप लगाए हैं.’
यह भी पढ़ें- आंखों के नीचे ब्लैक पैचेज… स्टीव स्मिथ आखिर कर क्या रहे हैं? ये फैशन है या कुछ और? जानिए इसके पीछे की असल वजह
विद्यान ने क्या कहा था?
विद्यान माने ने पलाश के स्मृति को धोखा देने के बारे में एक बड़ा दावा किया और एचटी को बताया, ‘मैं वेडिंग सेरेमनी में था जब उसे (पलाश) एक दूसरी औरत के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया. भयानक सीन था, उसे भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने पीटा था. पूरा परिवार चोर है. मुझे लगा था कि वो शादी करके सांगली में बस जाएगा लेकिन ये मेरे लिए उल्टा पड़ गया.’
यह भी पढ़ें- आपको पता है… लॉरेन बेल का निकनेम ‘द शार्ड’ क्यों है? उनकी अपीयरेंस में ही छिपा है राज़
पिछले साल टूटी शादी
गौरतलब है कि इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना और कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन शादी की रस्मों के दौरान कुछ पर्सनल इमरजेंसी आ गईं. स्मृति के पिता बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए, जिसके बाद पलाश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके तुरंत बाद, दोनों के परिवरों ने ऐलान किया कि वो अलग हो रहे हैं और शादी कैंसिल हो गई है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
56 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines