Smriti Mandhana Wedding Postponed: टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन हो गई है. दरअसल, स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. इसी कारण मंधाना ने शादी को अभी टालने का फैसला किया है. स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए पिता की तबीयत खराब होने की पुष्टि की है.
स्मृति और पलाश के हल्दी और संगीत फंक्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए. वायरल वीडियो में स्मृति और पलाश साथ डांस करते हुए दिखाई दिए थे. इसके साथ ही टीम इंडिया की प्लेयर्स ने भी स्पेशल डांस परफॉर्मेंस किया.
स्मृति मंधाना की शादी पोस्टपोन
भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी अनिश्चितकाल समय तक के लिए पोस्टपोन हो गई है. दरअसल, मंधाना के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. मंधाना के मैनेजर ने बताया कि सुबह ब्रेकफास्ट के समय पर उनके पिता की तबीयत अचानक से खराब होने लगी. थोड़ी देर इंतजार करने के बाद जब हालत और बिगड़ती हुई दिखाई दी, तो उन्हें एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया. मैनेजर के अनुसार, मंधाना के पिता को अभी निगरानी में रखा गया है और जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते हैं तब तक के लिए शादी को टाल दिया गया है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, टी-20 विश्व कप के खिताब पर जमाया कब्जा, फाइनल में नेपाल को चटाई धूल
मंधाना ने अपने पिता के बिना शादी करने से साफतौर पर इनकार कर दिया है गौरतलब है कि हाल ही में पलाश ने मंधाना को डीवाई पाटिल स्टेडियम में ले जाकर घुटने के बल बैठते हुए प्रपोज किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. मंधाना और पलाश एक-दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे हैं. 2024 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने की बात को कबूल किया था.
धूमधाम से चल रही थीं तैयारियां
स्मृति मंधाना की शादी की तैयारियां खूब धूमधाम से चल रही थीं. सोशल मीडिया पर मंधाना के फंक्शन्स के एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे थे. एक वीडियो में मंधाना और पलाश साथ में काफी खुश दिखाई दे रहे थे और दोनों एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे थे. इसके साथ ही भारतीय टीम की प्लेयर्स ने भी मंधाना के लिए एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी थी, जिसका वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है. मंधाना हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम का हिस्सा रही थीं और उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines