हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उभरते क्रिकेटर ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, 8 छक्के ठोक बल्लेबाज ने बरसाई आग

Ashutosh Sharma Broke Yuvraj Singh Record SMAT 2023: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तहत रांची में खेले गए ग्रुप सी के मैच में आशुतोष शर्मा ने ये कमाल किया।

विज्ञापन
SMAT 2023: Railways Cricketer Ashutosh Sharma Broke Yuvraj Singh Fastest Fifty Rec

Ashutosh Sharma Broke Yuvraj Singh Record SMAT 2023: भारत में चल रहे वर्ल्ड कप के बीच टी-20 क्रिकेट में तहलका मच गया है। मध्य प्रदेश में जन्मे क्रिकेटर आशुतोष शर्मा ने भारतीय दिग्गज युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ डाला। मंगलवार को रेलवेज की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 25 साल के इस क्रिकेटर ने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि क्रिकेटप्रेमियों के रोंगटे खड़े हो गए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तहत रांची में खेले गए ग्रुप सी के मैच में आशुतोष ने ये कमाल किया।

महज 11 गेंदों में ठोक डाली फिफ्टी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवेज की टीम की ओर से छठे नंबर पर आए आशुतोष ने आते ही धमाकेदार बैटिंग की। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक चौका और 8 छक्के ठोक डाले। महज 11 गेंदों में पचासा ठोक उन्होंने टी-20 क्रिकेट में युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ डाला। युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में 12 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। अब आशुतोष नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह के बाद टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आशुतोष ने इस मैच में कुल 12 गेंदों में 441 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 53 रन जड़े।

आशुतोष की शानदार बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपर उपेंद्र यादव ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 51 गेंदों में 6 चौके-9 छक्के ठोक 201 की औसत से नाबाद 103 रन ठोके। रेलवेज ने 5 विकेट खोकर 20 ओवर में कुल 246 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए अरुणाचल प्रदेश की टीम 119 रन पर ढेर हो गई। इस तरह रेलवेज ने ये मुकाबला 127 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SA vs NED: What A Shot! नीदरलैंड के बल्लेबाज ने ईजाद किया नया शॉट, अपर कट हेलीकॉप्टर देख गेंदबाज भी दंग, देखें वीडियो

कौन हैं आशुतोष शर्मा

आशुतोष शर्मा का जन्म मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था। वह एमपी अंडर-16, एमपी अंडर-19 और सीनियर टीम के लिए खेल चुके हैं। वह फिलहाल रेलवेज के लिए खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिस्ट-ए के एक मैच में 21 रन बनाए हैं, जबकि टी-20 के 10 मैचों में 32 से ज्यादा की औसत से 289 रन ठोके हैं। उन्होंने अपने लिस्ट-ए करियर की शुरुआत राजस्थान के खिलाफ जयपुर में की थी। जबकि टी-20 डेब्यू विदर्भ के खिलाफ 2018 में किया था। खास बात यह है कि करीब 4 साल बाद वह क्रिकेट में लौटे हैं और आते ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola