SL-W vs NZ-W: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच में एक अजीबो गरीब घटना हो गई जिसकी हर तरफ चर्चाएं हो रही है। दरअसल श्रीलंका के गाल में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान न्यूजीलैंड की ऑफ स्पिनर ईडन कार्सन ने 10 की जगह कुल 11 ओवर गेंदबाजी की। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। ये सब मैदान पर मौजूद अंपायरों की बड़ी गलती के कारण हो सका।
कार्सन ने अपने स्पेल के दौरान पहले ही दो विकेट ले लिए थे, जिसमें ओपनर हर्षिता समाराविक्रमा का विकेट भी शामिल था। उन्होंने 45वें ओवर की समाप्ति पर 2/40 के आंकड़े के साथ अपना 10वां ओवर कोटा पूरा किया।
कोटा पूरा करने के बाद फेंका एक और ओवर
हालांकि, बाकी गेंदबाजों के लिए पर्याप्त ओवर उपलब्ध होने के बावजूद, कार्सन उसी छोर से गेंदबाजी करना जारी रखी और एक अतिरिक्त ओवर फेंका, जिसमें पांच डॉट गेंदें और एक सिंगल देखा गया। परिणामस्वरूप, मैच के लिए उनके अंतिम आंकड़े 11-1-41-2 दर्ज किए गए। इस पर अंपायर का भी ध्यान नहीं गया।
मैच के नतीजे पर नहीं पड़ा कोई असर
ईडन कार्सन के इस ओवर से हालांकि मैच के नतीजे पर कोई भी असर नहीं पड़ा। जब कार्सन ने अपना 11वां ओवर फेंका, तब तक श्रीलंका को अंतिम चार ओवरों में 119 रन चाहिए थे और केवल एक विकेट बचा था और मैच का रुख पहले ही न्यूजीलैंड के पक्ष में हो चुका था। आख़िरकार, श्रीलंका 49वें ओवर में 213 रन पर आउट हो गई, जिससे न्यूज़ीलैंड को 116 रन से करारी जीत मिली।
न्यूजीलैंड की इस जीत से दोनों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज बराबरी पर पहुंच गई है। अब सोमवार को गाल में फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। श्रीलंका ने इससे पहले सीरीज के शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड को रोमांचक तरीके से मात दी थी।
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
19 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines