---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

वानिंदु हसरंगा का जलवा, इंटरनेशनल करियर में पहली बार कर दिया बड़ा कारनामा

नई दिल्ली: श्रीलंका के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने सोमवार को वो कर दिखाया, जिसे उन्होंने अब तक के करियर में कभी नहीं किया था। यूएई के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच में हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट चटकाए। ये उनके इंटरनेशनल करियर का […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: श्रीलंका के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने सोमवार को वो कर दिखाया, जिसे उन्होंने अब तक के करियर में कभी नहीं किया था। यूएई के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच में हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट चटकाए। ये उनके इंटरनेशनल करियर का बेस्ट फिगर है। हसरंगा ने अब तक क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में कभी भी चार से अधिक विकेट नहीं लिए थे। उन्होंने 6 विकेट के साथ श्रीलंका के विश्व कप क्वालिफायर अभियान की शुरुआत की।

यूएई की बल्लेबाजी को नेस्तनाबूत कर दिया

मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 355 रन बनाए। इसमें हसरंगा के 12 गेंदों में 23 रन भी शामिल रहे। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में अपना जौहर दिखाया और एक के बाद एक विकेट चटकाकर यूएई की बल्लेबाजी को नेस्तनाबूत कर दिया। हसरंगा ने मोहम्मद वसीम को 39, बासिल हमीद को डक, आसिफ खान को 8, रमीज शहजाद को 26, अयान खान को 5 और मोहम्मद उल्लाह को डक पर आउट किया।

---विज्ञापन---

खास बात यह है कि इसमें दो विकेट एलबीडब्ल्यू और तीन विकेट बोल्ड मारकर आउट किए। हसरंगा की फिरकी में यूएई के बल्लेबाज ऐसे फंसे कि 39 ओवर में 180 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह श्रीलंका ने इस मुकाबले में 175 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। हसरंगा के अलावा लाहिरू कुमारा, महीश थीक्षाणा और धनंजय डिसिल्वा को एक-एक विकेट मिला।

First published on: Jun 19, 2023 09:42 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola