T20 World Cup 2022: टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर राउंड में पहला मैच हारने वाली श्रीलंका ने जोरदार वापसी की है। श्रीलंका ने मंगलवार को खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में UAE को 79 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। जिसके जवाब में यूएई 17.1 ओवर में 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
अभी पढ़ें – Pro Kabaddi: जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को 39-24 से हराया
श्रीलंका के लिए पाथुम निशांका ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा धनंजय डिसिल्वा के बल्ले से 33 रन निकले थे। इस टारगेट के जवाब में UAE ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। यूएई ने 13.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं।
चमीरा और हसरंगा ने झटके 3-3 विकेट
यूएई के लिए 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। दुष्मंथा चमीरा ने तीन विकेट लिए हैं। वहीं, हसरंगा के नाम भी 3 विकेट हैं। 2 विकेट महेश तीक्षणा ने भी अपने नाम किए हैं।
मैच में कार्तिक मयप्पन ने लगाई वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक
इस मैच में श्रीलंका की पारी के दौरान UAE के भारतीय मूल के स्पिनर कार्तिक मयप्पन ने कमाल किया। उन्होंने अपने करियर और इस वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक जमाई। उन्होंने श्रीलंकाई पारी के 15वें ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर यह कारनाम किया। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने भानुका राजपक्षे, चरिथ असालंका और फिर दासुन शनाका को शिकार बनाया। ओवर ऑल टी-20 वर्ल्ड कप में ये पांचवीं हैट्रिक है।
अभी पढ़ें – T20 WC, IND vs PAK: महामुकाबले में कूदे ‘द रॉक’, मैच से पहले कर दिया मूड सेट
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
29 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
50 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines