SL vs PAK: 16 जुलाई से शुरू होगी श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज, यहां देखें पूरा शेड्यूल

SL vs PAK Test Series Schedule

SL vs PAK Test Series Schedule

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। पहला टेस्ट 16 जुलाई को गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। इसके बाद दोनों टीमें 24 से 28 जुलाई तक सिंघलीज स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टेस्ट के लिए कोलंबो की यात्रा करेंगी।

और पढ़िए – आमिर सोहेल ने पीसीबी मैनेजमेंट कमेटी के खिलाफ भेजा लीगल नोटिस, उठाई ये मांग

विज्ञापन

9 जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी टीम

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2023-25 ​​के तहत बाबर आजम की टीम 9 जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी और 11 और 12 जुलाई को दो दिवसीय वार्म-अप मैच खेलेगी। पाकिस्तान ने आखिरी बार जुलाई 2022 में श्रीलंका का दौरा किया था। जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ हुई थी। पाकिस्तान ने यहां पहले टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ चेज किया। उसने 342 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पहला टेस्ट चार विकेट से जीता। मेजबान टीम ने दूसरे टेस्ट में 246 रन की जीत के साथ सीरीज में वापसी की थी।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने आखिरी बार 2014 में सिंघली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में एक टेस्ट खेला था। उन्होंने मैदान पर छह टेस्ट खेले हैं, जिनमें से एक में जीत, एक में हार और अन्य चार मैच ड्रॉ हुए।

पाकिस्तान के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल:

9 जुलाई – पाकिस्तान की टीम कोलंबो पहुंचेगी

विज्ञापन

11 और 12 जुलाई – वार्म अप मैच

16-20 जुलाई – गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट

विज्ञापन

24-28 जुलाई- सिंघलीज स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में दूसरा टेस्ट

पाकिस्तान टीम:

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान ( उप-कप्तान, विकेटकीपर), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा , सरफराज अहमद (wk), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ