हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SL vs PAK: टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकता है पाकिस्तान का स्टार गेंदबाज

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल विश्व कप से पहले वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण इस तेज गेंदबाज को अगले महीने की सीरीज के दौरान आराम दिया जा सकता है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) दो मैचों की टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा बाद में करेगा, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

वनडे सीरीज की संभावना नहीं 

इससे पहले ये खबर भी सामने आई थी कि पाकिस्तान के श्रीलंका दौरे के दौरान एकदिवसीय मैच खेलने की संभावना नहीं है। दरअसल, एसएलसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दोनों पक्षों के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के साथ एकदिवसीय मैच खेलने की संभावना पर चर्चा की थी। हालांकि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण वनडे सीरीज को छोड़ने की संभावना है।

टी-20 ब्लास्ट के 9 मैचों में चटकाए 13 विकेट 

शाहीन वर्तमान में नॉटिंघमशायर के लिए इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाज ने कहा कि लीग क्रिकेट खेलने के अनुभव का लाभ यह है कि वह घर लौटने पर मिले अनुभव को अन्य खिलाड़ियों के साथ साझा कर सकते हैं। शाहीन ने पिछले महीने जियो न्यूज से कहा, ‘हम ऐसे खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलते हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसलिए यह व्यक्तिगत अनुभव के लिए अच्छा है, लेकिन मेरे प्रदर्शन को बढ़ाने में भी मददगार होगा, जो वास्तव में बाद में विश्व कप की तैयारियों और उससे पहले अच्छी गति बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola