SL vs PAK: सिर्फ 7 टेस्ट खेलकर Saud Shakeel ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीछे छूट गए सुनील गावस्कर समेत कई दिग्गज

Saud Shakeel

Saud Shakeel

SL vs PAK: कोलंबो में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट में सऊद शकील ने कमाल कर दिया है। मुकाबले के तीसरे दिन शकील ने 57 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान के लिए इतिहास रच दिया। इस पारी के दम पर शकील पहले 7 टेस्ट के हर मुकाबले में 50 या फिर उससे अधिक रन बनाने वाले विश्व के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।

विज्ञापन

सऊद शकील ने इन दिग्गजों को पछाड़ा

शकील ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर, वेस्टइंडीज के दिग्गज बेसिल बुचर, पाकिस्तान के स्टार बैटर सईद अहमद और बर्ट सटक्लिफ को पीछे छोड़ दिया है। इन सभी दिग्गजों ने अपने पहले 6 टेस्ट मैचों में हर एक मुकाबले में 50 या फिर उससे अधिक रन बनाए थे। अब शकील ने लगातार 7 मैचों में 50 या फिर उससे अधिक रन बना दिए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1684109133920997377?s=20

पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच चुके हैं शकील

सऊद शकील पहले टेस्ट में भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वह गाले में खेले गए इस सीरीज के पहले पहले टेस्ट में श्रीलंकाई धरती पर दोहरा शतक बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 208 रन बनाकर मोहम्मद हफीज (196) को पीछे छोड़ा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1684129131951443968?s=20

विज्ञापन

सऊद शकील का क्रिकेट करियर

सऊद शकील ने पाकिस्तान के लिए पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। वह पाकिस्तान के लिए 7 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 875 रन निकले हैं।इस खिलाड़ी का बल्लेबाजी औसत 87.50 का है। खास बात ये है कि सऊद शकील छोटे से करियर में ही 2 शतक, 1 दोहरा शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ