SL vs PAK: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में सरफराज अहमद ने इतिहास रच दिया है। वह पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 3 हजार रन बनाने वाले पहले विकेट-कीपर बल्लेबाज बने हैं। गाले में खेले जा रहे मुकाबले में सरफराज ने 8 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की है। फिर वह 17 रन बनाकर आउट हो गए।
मोईन खान से निकले आगे
सरफराज खान से पहले पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मोईन खान के नाम था, जिन्होंने कुल 2741 रन बनाए थे। अब इस आंकड़े को सरफराज ने पार कर लिया। सरफराज के नाम 52 टेस्ट की 91 पारियों में 3009 रन हो गए हैं।
पाकिस्तान से 3,000 टेस्ट रन वाले 20वें बल्लेबाज बने सरफराज
सरफराज ने 17 रनों की पारी में 3 चौके लगाए। वह पाकिस्तान के लिए 3,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले कुल 20वें खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही सक्रिय खिलाड़ियों में पाकिस्तान की ओर से ये आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान की वर्तमान टीम में से सरफराज से ज्यादा रन सिर्फ बाबर आजम (3,709) ने बनाए हुए हैं।
सरफराज अहमद का टेस्ट करियर
सरफराज अहमद का टेस्ट क्रिकेट करियर बढ़िया रहा है। उन्होंने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत की थी। वो अब तक 52 टेस्ट की 91 पारियों में 38.57 की औसत के साथ 3,009 रन बना चुके हैं। उनका हाई स्कोर 118 रन रहा। उनके बल्ले से 4 शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं। बतौर विकेटकीपर वह टेस्ट क्रिकेट में 150 से अधिक कैच ले चुके हैं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
21 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
28 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines