नई दिल्ली: पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज ओमैर बिन यूसुफ और मोहम्मद हुरैरा को आगामी श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है। दोनों युवा बल्लेबाजों ने घरेलू क्रिकेट में अपना टैलेंट दिखाया है। हुरैरा पिछले साल कायद-ए-आजम ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। नॉर्दर्न का प्रतिनिधित्व करते हुए हुरैरा ने 11 मैचों में 73.14 की औसत से सर्वाधिक 1024 रन जड़े। वहीं सिंध का प्रतिनिधित्व करने वाले ओमैर ने 10 मैचों में 46 की औसत से 644 रन बनाए।
आमिर जमाल को भी मिल सकता है कॉल
इसके अलावा, हरफनमौला आमिर जमाल को भी अपना पहला टेस्ट कॉल मिलने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, अनुभवी विकेटकीपर सरफराज अहमद और तेज गेंदबाज हसन अली टीम में अपनी जगह बरकरार रखेंगे। मीर हमजा, जाहिद महमूद और मोहम्मद वसीम जूनियर को बाहर किया जा सकता है।
दो दिनों में होगा ऐलान
वर्तमान में मिकी आर्थर की ऑनलाइन देखरेख में चयन समिति और टीम प्रबंधन प्रशिक्षण शिविरों में खिलाड़ियों की निगरानी कर रहे हैं। श्रीलंका टेस्ट दौरे के लिए टीम की घोषणा दो दिनों के भीतर कर दी जाएगी। दौरे से पहले प्रशिक्षण शिविर जुलाई के पहले सप्ताह में कराची में लगाया जाएगा।
श्रीलंका टेस्ट दौरे का संभावित शेड्यूल
पहला टेस्ट- 16-20 जुलाई
दूसरा टेस्ट- 24-28 जुलाई
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
44 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines