हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

SL vs PAK: पाकिस्तान टीम में आया शोएब मलिक का भतीजा, बाबर आजम से मिलकर हो गया धन्य

विज्ञापन
SL vs PAK Muhammad Hurraira

नई दिल्ली: पाकिस्तान के 21 साल के युवा बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चयन किया है। फर्स्ट क्लास के 24 मैचों में उन्होंने 68.24 के औसत से 2,252 रन जड़े हैं। हुरैरा ने आठ शतक जमाए हैं, जिसमें ट्रिपल सेंचुरी (311रन) शामिल है।

हुरैरा ने मंगलवार को कराची में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से सीखने का मौका पाकर उत्साहित हैं। हुरैरा ने कहा, “मुझे बाबर भाई से सीखने को मिला और मैंने उनके साथ विस्तृत चर्चा भी की। मैं उनसे सीखकर धन्य महसूस करता हूं। मुझे उम्मीद है कि इस दौरे से और उसके बाद मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।”

शोएब मलिक के भतीजे हैं हुरैरा 

वह सियालकोट के बल्लेबाजों के एक प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं। हुरैरा के परिवार में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक भी शामिल हैं। वह उनके चाचा हैं। हुरैरा ने कहा- मेरे चाचा शोएब मलिक मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं। उन्हें इतने लंबे समय तक खेलते हुए देखने से मुझे वह प्रोत्साहन मिला कि मैं भी उनके उदाहरण का अनुसरण कर सकता हूं। मेरी उनके साथ क्रिकेट और सामान्य तौर पर जीवन के बारे में स्वस्थ चर्चा होती है। उन्होंने मेरे करियर में मेरी मदद की है।

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1676208048355037184

लंबे समय तक पाकिस्तान के लिए खेलना चाहता हूं

हुरैरा वर्तमान में सियालकोट यूनिवर्सिटी से एसोसिएट डिग्री और शीर्ष स्तर के क्रिकेट के बीच सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। वह कहते हैं- ”विश्वविद्यालय मुझे क्रिकेट के लिए छूट देता है जिससे मुझे क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।” उन्होंने आगे कहा- उच्चतम स्तर पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना हर किसी का सपना होता है इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मैंने अपने परिवार से बात की और वे सभी बहुत खुश थे। यह सब मेरे माता-पिता की प्रार्थनाओं के कारण है। यह तो सिर्फ शुरुआत है। मैं लंबे समय तक पाकिस्तान के लिए खेलना चाहता हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें