SL vs PAK: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबा में खेला जा रहा है। श्रीलंका पहली पारी में सिर्फ 166 रनों पर सिमट गई। मेजबान टीम को पाकिस्तान ने तीसरे ओवर में ही बड़ा झटका दिया था। सलामी बल्लेबाज निसान मदुशंका जब 4 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी उनके साथ बैटिंग कर रहे कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने एक रन चुराने की कोशिश की थी, 1 रन के चक्कर में शान मसूद के रॉकेट थ्रो से मदुशंका को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
शान मसूद ने किया रॉकेट थ्रो
दरअसल, पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी तीसरा ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने प्वाइंट की तरफ बॉल को धकेलकर सिंगल चुराना चाहा, गेंद को पास आते देख फील्डर शान मसूद तेजी से बॉल पर झपटे और दोड़ते हुए रॉकेट थ्रो किया, जो सीधा विकेटकीपर एंड पर जाकर स्टंप में लगा और बल्लेबाज निसान मदुशंका रन आउट हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/green__shorts/status/1683374211497332737?s=20
श्रीलंका का टॉप ऑर्डर हुआ फ्लॉप
शान मसूद द्वारा रन आउट होने के बाद निसान मदुशंका बेहद निराश होकर पवेलियन लौटे, क्योंकि उन्हें जल्दबाजी में अपना विकेट गंवाना पड़ा। मदुशंका के आउट होने के बाद कुसल मेंडिस, एंजलो मैथ्यूज और कप्तान दिमुथ खुद आउट होकर वापस लौट गए। कप्तान करुणारत्ने ने 17 रनों का योगदान दिया। जबकि मदुशंका ने 9 बॉल खेलकर सिर्फ 4 रन बनाए। टॉप ऑर्डर फ्लॉप होने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाज हावी हो गए और श्रीलंका को 166 रनों पर समेट दिया।
पाकिस्तान की धाकड़ शुरुआत
अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका ने पहली पारी में 166 रन बनाए। धनंजय डी सिल्वा ने 57 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा दिनेश चांदीमल ने 34 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 4 जबकि नसीम शाह ने 3 विकेट निकाले। 166 रनों के जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अटैकिंग क्रिकेट खेला और 2 विकेट खोकर 145 रन बना दिए हैं। पाकिस्तान मुकाबले में 21 रनों से पीछे है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines