---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SL vs PAK: डर के आगे जीत है…बाबर आजम ने प्रभात जयसूर्या की गेंद को बना दिया ‘रॉकेट’, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम श्रीलंका के स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या के आगे मात खा जाते हैं। खास बात यह है कि प्रभात उन्हें टेस्ट की 5 पारियों में से 4 बार आउट कर चुके हैं, लेकिन मंगलवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। बाबर आजम ने डर के आगे जीत […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम श्रीलंका के स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या के आगे मात खा जाते हैं। खास बात यह है कि प्रभात उन्हें टेस्ट की 5 पारियों में से 4 बार आउट कर चुके हैं, लेकिन मंगलवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। बाबर आजम ने डर के आगे जीत है…को चरितार्थ कर दिया। उन्होंने प्रभात जयसूर्या की गेंद पर आगे बढ़कर ऐसा छक्का कूटा कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।

बाबर आजम ने कदमों का इस्तेमाल कर ठोका छक्का

ये नजारा 36वें ओवर में देखने को मिला। जयसूर्या ने बाबर आजम को तीसरी गेंद डाली तो पहले से ही तैयार बाबर आजम ने कदमों का इस्तेमाल किया और क्रीज से दो कदम आगे बढ़ गए। उन्होंने बल्ला उठाया और गेंद के पिच करते ही वाइड लॉन्ग ऑफ की ओर ऐसा करारा शॉट जड़ा बॉल रॉकेट की तरह उड़ी, फिर काफी देर तक हवा में रहकर सीधा बाउंड्री पार कर गई। प्रभात जयसूर्या के खिलाफ बाबर आजम की ये बेखौफ बल्लेबाजी देख उनके फैंस खुश हो गए।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1683703720817594368?t=7dCbBpsdGqf3JG-8uuTlkg&s=08

---विज्ञापन---

https://twitter.com/111Ubaid/status/1683729342474465285?t=gp5FKuqm4om5u6eM6eoWKg&s=08

---विज्ञापन---

बारिश ने डाला खलल 

मैच में दूसरे दिन बारिश ने खलल डाला और पर्याप्त बल्लेबाजी नहीं हो सकी। पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की टीम 12 रन की लीड ले चुकी है। अब्दुल्लाह शफीक 87 और बाबर आजम 28 रन बनाकर नाबाद हैं। प्रभात जयसूर्या को 13 ओवर में एक भी विकेट नहीं मिला है।

First published on: Jul 25, 2023 04:27 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola