हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Whatta Catch: अब्दुल्लाह शफीक ने लपका अद्भुत कैच, बल्लेबाज भी रह गया हैरान, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच गॉल में चल रहा पहला टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 131 रन का टार्गेट दिया है। मैच की दूसरी ईनिंग में अब्दुल्लाह शफीक ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से दंग किया। शफीक ने सदीरा समरविक्रमा को महज 11 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। ये नजारा 56वें ओवर में देखने को मिला।

शॉर्ट फाइन लेग पर लपका अद्भुत कैच 

सलमान अली आगा ने 11 रन बनाकर खेल रहे सदीरा समरविक्रमा को गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे क्रीज से आगे निकलकर खेलने की कोशिश की। इस दौरान गेंद उनके बल्ले से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर उड़ गई। जैसे ही बॉल उड़ी, अब्दुल्लाह तुरंत हरकत में आए और दाएं हाथ की ओर शानदार डाइव लगाकर अद्भुत कैच पकड़ लिया। ये नजारा देख बल्लेबाज भी हैरान रह गया।

https://twitter.com/PCT_Edits_/status/1681589275283034112?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1681589275283034112%7Ctwgr%5E8d922b548eed401a7ad0ac3b11aa91ff9eb260e8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketpakistan.com.pk%2Fen%2Fnews%2Fdetail%2Fwatch-babar-imam-and-abdullahs-stunning-catches-add-pressure-on-sri-la

विज्ञापन

मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। अब टीम को 98 ओवर में 83 रन की जरूरत है। फिलहाल इमाम उल हक 25 और कप्तान बाबर आजम 6 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले श्रीलंका की टीम दूसरी ईनिंग में 279 रन बनाकर ढेर हो गई थी। जिसमें अबरार अहमद और नौमान अली ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं सलमान आगा और शाहीन अफरीदी ने 2-2 विकेट झटके। देखना दिलचस्प होगा कि मैच का क्या नतीजा सामने आता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola