SL vs PAK 2nd test: पाकिस्तान टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पारी और 222 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने श्रीलंका और उसी के घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। दूसरे मुकाबले में पहले अब्दुल्ला शफीक (201) और आगा सलमान (132) ने कमाल किया फिर गेंदबाजी डिपार्टमेंट में नसीम शाह ने 3 और नौमान अली ने 7 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी।
https://twitter.com/TalalSalimi/status/1684532310744641536?s=20
कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पहली पारी में श्रीलंका 166 रन पर सिमट गई थी, जबकि फॉलोआन खेलते हुए वह 188 पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए पहली पारी में धनंजय डी सिल्वा ने 57 रनों का सबसे ज्यादा योगदान दिया था, उनके अलावा कोई दूसरी प्लेयर अपनी छाप नहीं छोड़ सका था।
https://twitter.com/AdnaniverseIQ/status/1684532347981668352?s=20
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। पहली पारी में 166 रन पर आलआउट हो गई थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 576 रन बनाए और श्रीलंका को फालोआन खिला दिया। 410 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 188 रनों पर समेट दिया। इस तरह पारी और 222 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। पाकिस्तानी टीम ने 2 साल में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है।
https://twitter.com/Muhammad8670862/status/1684532381410029571?s=20
पाकिस्तान के लिए इन खिलाड़ियों ने किया कमाल
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने कमाल किया। उन्होंने अपने करियर का पहला टेस्ट दोहरा शतक ठोका। वह 201 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए आगा सलमान ने 154 बॉल पर 132 रन बनाए। फिर पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में नसीम शाह ने 6 जबकि 36 साल के नौमान अली ने 7 विकेट झटके।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
25 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
45 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines